कांस फिल्म फेस्टिवल 2014 में ऐश्वर्या राय बच्चन के होश उड़ा देने वाले लुक को देखने के लिये हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। कांस फिल्म फेस्टिवल 2014 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने गोल्डन रॉबर्टो कवाली गाउन पहन कर मानों आग ही लगा दी हो। आइये देखते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की कांस फिल्म फेस्टिवल 2014 के रेड कार्पेट की तस्वीरें।
रॉबर्टो कवाली में दिखीं ऐश्वर्या
कांस के रेड कार्पेट पर ऐश ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में अपना पोज दिया। उन्होने गोल्डन मरमेड गाउन पहन रखा था।
ऐश्वर्या की हेयरस्टाइल
ऐश ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और उसमें कोई भी स्टाइलिंग नहीं की थी।
ऐश्वर्या का मेकअप
ऐश कांस में अपने बेस्ट लुक मे देखी गईं। उन्होने होठों पर चैरी रेड लिपस्टिक और गालों में हल्का सा ब्लशर लगा रखा था।
डिट्टो गाउन
ऐश्वर्या के गाउन का पैटर्न काफी शानदार था। यह सेम गाउन है जिसे ऑस्कर 2014 में एक्ट्रेस क्रिस्टिन चिनोवेथ ने पहना था।
मरमेड लुक
ऐश्वर्या के सभी लुकों में यह लुक काफी ज्यादा अच्छा है। ऐश का फिगर इन दिनों काफी निखर गया है।



Click it and Unblock the Notifications


