Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में आलिया का फैशन फंडा
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में टीन क्वीन आलिया भट्ट अपनी फिल्म हाइवे के प्रिमियर के लिये वहां पर पहुंची। आलिया भट्ट को हमने बैक टू बैक कई बार देखा, जिसमें वे अच्छी अच्छी ड्रेसें पहन कर सामने आईं। जब आलिया पहली बार हाइवे के प्रेस कान्फ्रेंस में दिखीं तो, हमने उन्हें लाल रंग के डयोर सूट में देखा, जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं।
आलिया ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ब्राइट रेड कलर का सूट पहना था। आलिया ने कोट के अंदर न्यूड कलर प्रिंटिड ब्लाउज पहना था। उन्होनें अपने लुक को मैस्सी पफ पोनीटेल बना कर पूरा किया था। इसके साथ ही आलिया ने ब्राइट रेड की मैचिंग लिपस्टिक भी लगा रखी थी।

आलिया ने सब कुछ अच्छे ढंग से पहन रखा बस एक चीज छोड़ कर और वह थी उनकी पैंट। शायद आलिया को जल्दबाजी में इतना समय नहीं मिल पाया होगा कि वह अपनी पैंट्स को ऑल्टर करवा सकतीं। आलिया की ट्राउजर हल्की सी अनफिट दिख रही है। स्टाइलिश प्रियंका बन गई कूल चिक: देखें तस्वीरें
अपनी फिल्म के प्रिमियर पर आलिया ने रेड कार्पेट पर बहुत ही खूबसूरत काले रंग का स्ट्रेपलेस गाउन पहन रखा था। इस स्ट्रेपलेस प्लेन ब्लैक गाउन का स्टाइल कॉर्सेट जैसा था, जिसमें आलिया काफी स्लिम ट्रिम लग रही थीं। रेड कार्पेट के लुक के लिये आलिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा था।
डार्क मैट लिप्स और ईवनिंग मेकअप लगा कर आलिया काफी अच्छी दिख रही थीं। आलिया ने प्रिमियर में जो ब्लैक गाउन पहना था, वह मैकक्वीन क्लच से था। दूसरी ओर आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा भी थे , जो देखने में काफी हैंडसम लग रहे थे। रणदीप ने ब्लैक एंड वाइट टक्सीडो सूट पहन रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
