मोनिषा जयसिंह ने आईसीडब्लू 2014 के तीसरे दिन अपने "वर्ल्ड ब्राइड" नामक कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। इनका यह कलेक्शन फ्रेंच रोबोको इरा से प्रेरिर था। 18वीं सदी में फ्रांस में रोकोको स्टाइल का फैशन और आर्ट काफी ज्यादा प्रचलन में था। डिजाइनर मोनिषा जयसिंह ने इस तत्व को भारतीय अंदाज में पेश किया है। भारतीय दुल्हनों को यह क्रास कल्चर कलेक्शन काफी ज्यादा पसंद आएगा। आइये देखते हैं मोनिषा जयसिंह के इस फ्रेंच टच कलेक्शन को तस्वीरों के जरिये।
पेस्टल शेड
कलर पैलेट पर काफी सारे पेस्टल कलर देखने को मिले। इस शो का यह एक मुख्य फीचर माना गया।
लेदर
यूरोपी लोग लेदर काफी ज्यादा पहनते है और उन्हें ब्लैक लेदर बेहद पसंद है। डिजाइनर ने भी लेदर से स्कर्ट, ब्लाउज और चोली तैयार की।
स्वीटहार्ट नेकलाइन
गाउंस, ड्रेस और टॉप के लिये फ्रेंच स्टाइल के स्वीटहार्ट नेकलाइन तैयार की गई।
खूबसूरत रंगों का खेल
यह बॉलरूम गाउन 18वीं सदीं फ्रेंच बॉलरूम गाउन की याद दिलाता है। इसमें काफी अच्छे पैटर्न और कलर का प्रयोग किया गया है।
फ्रेंच चोटी
रैंप पर सभी मॉडलों ने फ्रेंच चोटी बना रखी थी।
रैंप की सेटिंग
रैंप पर पैरिस के सड़को जैसी सेटिंग की हुई थी। बैकग्राउंड में कैफे है तथा सामने की ओर एक पेंटर बैठा हुआ है, जिसे देख कर साफ पता चल रहा है कि रैंप पैरिस बन चुका है।
फ्लोरल प्रिंट
कपड़ों पर फ्लोरल प्रिंट किये हुए हैं। अगर आपको रंग बिरंगे कपड़ों का शौक है तो, आप इन्हें धारण कर सकती हैं।
फिट और लहरदार स्कर्ट
यह स्कर्ट कमर पर फिट हैं और देखने में लहरदार मालूम पड़ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications


