Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लू अनारकली सूट में खूबसूरत सनी लियोन
जब बात फैशन की आती है तो सनी लियोन उसमें कोर्इ कसर नहीं छोडना चाहतीं। सनी लियोन जिन्हें अभी तक फैशन का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं था, वह अब फैशन क्वीन बनती दिख रही हैं। सनी लियोन अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को डिजाइनर कपडे़ पहन कर प्रमोट करने में जुट चुकी हैं। शार्ट ड्रेस से ले कर साड़ी तक सनी ने सब कुछ आजमा लिया है।
हाल ही में सनी लियोन ने हमें फैशन के मामले में एक और बडा झटका दिया जब, हमने उन्हें डार्क ब्लू कलर के अनारकली लहंगे में देखा। सनी लियोन जो भी पहनती है, उसमें खूब खिलती हैं लेकिन हमें अंदाजा भी नहीं था कि वो भारतीय परिधान में इतनी खूबसूरत दिख सकती हैं। क्या है सनी लियोन का फैशन?
सनी लियोन ने जो अनारकली सूट पहना था, वह काफी लंबा था और उस पर लाल रंग के धागे से कढार्इ की हुर्इ थी। सूट की स्लीव्स लंबी थी और उस पर भी कढार्इ थी साथ में रेड बार्डर भी था।

जो चीज इस लहंगा अनारकली को सबसे खास बना रही थी, वह था पाप आर्ट प्रिंट जो कि सूट के नीचे था। इस फ्रिल्ल वाली अनारकली सूट में लाल रंग की डोरी भी थी जो कि कमर से नीचे लटक रही थी। आप देख सकती हैं कि सनी के अनारकली सूट में लाल रंग भी चमक रहा है, इसलिये उन्होनें ब्राइट रेड कलर का मैचिंग डुपट्टा भी कैरी किया है। लेस शिफ्ट ड्रेस में सनी लियोन
डुपट्टे के बार्डर पर ब्लैक और गोल्डन कढार्इ भी है जो कि देखने में खूबसूरत लग रहा है। सनी ने इस लहंगा अनारकली सूट को काफी सिंपल तरीके से पहना है। उन्होने अपने बालों को घुघराले जूडे के रूप में बना रखा है। आंखों का मेकअप हल्का है, इयररिंग स्टोन वाली है और होठों पर पिंक ग्लासी लिपसिटक लगा रखी है।



Click it and Unblock the Notifications
