ग्रेजिया यंग फैशन अवार्ड 2014 के रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरत चेहरे फैशनेबल ड्रेस में देखे गए। इस अवार्ड में बॉलीवुड की काफी जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस आईं, जिनमें से सोनम कपूर से ले कर लीसा हेडन तक शामिल थीं। हर एक सेलेब्रिटी एक से बढ़ कर एक खूबसूरत दिख रही थीं। आइये देखते हैं इन सेलेब्रिटियों के खूबसूरत अंदाज और बेस्ट ड्रेस इस ग्रेजिया यंग फैशन अवार्ड में।
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ब्लैक स्ट्राइप फार्मल सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सोनम ने अपने गले में गोल्डन नेकपीस पहन रखा है जो कि सबसे जुदा है।
श्रद्धा कपूर
घुटने तक की खूबसूरत और सिंपल सी ड्रेस में श्रद्धा बहुत ही अच्छी दिख रही हैं मगर उनका मेकअप काफी उतना अच्छा नहीं दिख रहा है।
सोफी चौधरी
सोफी ने स्ट्रेपलेस और थाई हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। सोफी इस अवार्ड पर काफी मेटेन्ड दिख रही हैं।
सोनल चौहान
रेड कार्पेट पर सोनल बिल्कुल चमकती धमती हुई सी आईं। सोनल ने निश्का लूला का डिजाइनर जंपसूट पहन रखा था।
निश्का लूला
डिजाइनर निश्का लूला भी रेड कार्पेट पर दिखीं। वह देखने में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अदिती राव हायद्री
अदिती खुद को काफी अच्छी तरह से कैरी करती हैं। इस समय उन्होनें सफेद रंग का जंपसूट पहना है और गले में आम्रपाली नेकलेस।
रिचा चढ्ढा
रिचा नियान कलर की प्रिंटिड ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं।
पूरना जगन्नाथन
यह ड्रेस गौरव गुप्ता दृारा डिजाइन की गई है, जिसकी नेकलाइन काफी गहरी है।
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने सफेद रंग का स्लिट गाउन पहना है। यह काफी बोल्ड है और ईशा इसमें बेहत खूबसूरत दिख रही हैं।
अर्चना अखिल कुमार
अर्चना जिन्हें मॉडल ऑफ द इयर के खिताब से नवाजा गया, वो भी यहां पर काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। उन्होनें ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन पहन रखा था, जिसकी चोली नेट की थी।
लीसा हेडन
इस अवार्ड में लीसा को शोस्टापर ऑफ द इयर के खिताब से नवाजा गया। लीसा ने गोल्डन फ्रिल वाली बैकलेस गाउन पहन रखी थी।



Click it and Unblock the Notifications


