Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुद के लिये कैसे चुनें आभूषण
आभूषण का चुनाव खुद के लिये सही कपडे़ ढूंढने के समान होता है। सबसे ज्यादा जरुरी है कि आभूषण ऐसा होना चाहिये जो आपकी त्वचा के रंग से मेल भी खाए और उससे पहनने से आपको किसी प्रकार की कोई समस्या भी ना आए। आभूषण लेते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिये। अगर आप अपने लिये कंगन, कानों की बालियां या फिर चेन आदि खरीदने के मूड में हैं तो, सबसे अहम चीज का ख्याल रखें और वह है कि आज कल फैशन में क्या चल रहा है। रत्नों के आभूषणों का रख-रखाव
फैशन गोल्ड और सिल्वर का भी हो सकता है और फैशन ब्लैक मेटल का भी हो सकता है। फैशन ट्रेंडी डिजाइनों का भी हो सकता है और पुराने गहनों का भी फैशन वापस आ सकता है।

यहां पर कुछ सुझाव दिये जा रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद के लिये आसानी से आभूषण चुन सकती हैं।
1. आभूषण कब पहनना है : आभूषण खरीदते वक्त इस बात पर ध्यान दें कि उसे किस मौके पर पहनना है। या फिर किस कपड़े के ऊपर कौन सा आभूषण पहनना है, जैसे जीसं, टी शर्ट या किसी सूट पर।
2. यलो गोल्ड या वाइट मेटल: कौन सा गोल्ड खरीदें, ये भी बड़ी मुश्किल का सवाल है । पर आज कल तो हर स्किन टोन पर हर रंग सूट करता है। पर अगर आप गोल्ड के साथ कोई पत्थर भी जड़वा रही हैं, तो उसके कलर को ध्यान में रखें।
3. सिल्वर या गोल्ड: मुझे खुद के लिये गोल्ड खरीदना चाहिये या फिर सिल्वर? यह काफी मुश्किल सवाल है कि आप पर क्या चीज सबसे अच्छी दिखती है। पर आज कल तो फैशन इतना बदल गया है कि लड़कियां, वाइट, यलो और रोज गोल्ड को मिक्स करवा कर अपने लिये गहने बनवाने लगी हैं। यह काफी ट्रेंड में भी है।
4. हीरे के आभूषण: हीरे की अंगूठी हो या फिर पेंडेंट, आप इन्हें कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। हीरा कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता।
5. चेहरे की बनावट कैसी है: आभूषण खरीदते वक्त अपने चहरे की बनावट भी देखें। अगर आप इयररिंग ले रही हैं और आपका चेहरा गोल है तो उसके लिये ओवल, रेक्टेंगल शेप और लटकन वाली इयररिंग खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
