Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
ILP 7: मनीष मल्होत्रा की साड़ी में दिखी दीपिका
आईपीएल का बुखार अबू धाबी में शुरु हो चुका है। शाहरुख खान से ले कर दीपिका पादुकोण से ले कर क्रिकेटरों ने डिनर पार्टी पर काफी मौज मस्ती की। आईपीएल 7 के डिनर पर हमने खूबसूरत भारतीय सुंदरी दीपिका पादुकोण को भी देखा। दीपिका पादुकोण एक बहुत ही खूब सूरत साड़ी में देखी गईं। दीपिका ने एक बड़ी ही चमकीली साड़ी पहनी थी, जो कि जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइन की गई थी।
इस आईपीएल 7 में दीपिका ने नेट की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर सिल्वर रंग के सितारे लगे हुए थे , जो कि स्टेज पर जाने से चमक रहे थे। साड़ी के बार्डर पर सिल्वर का काम किया हुआ था जो कि बेहद खूबसूरत दिख रहा था। Pics: दीपिका पादुकोण का हॉट फोटोशूट

दीपिका को किसी भी ईवेंट पर देखा जाता है तो, दीपिका की अधिकतर साड़ी कैज्युअल और सिंपल होती है। इस बार भी दीपिका ने कोई भारी साड़ी नहीं पहन रखी है, इनकी यह साड़ी काफी सिंपल और पार्टी अटेंड करने के लिये अच्छी है। दीपिका की साड़ी चमकीली होने की वजह से उन्होनें ज्यादा गहंने नहीं पहन रखे थे। दीपिका ने कानों में लटकती हुई इयररिंग पहनी है। इसके अलावा बालों को पफ कर लिया है, जो कि इनका एक ट्रेडमार्क बन चुका है।
डार्क लिप और लाइट सा मेकअप दीपिका को रात की पार्टी के लिये बहुत ही निखार रहे हैं। दीपिका इस सिंपल सी ग्लिटरिंग साड़ी में वाकही कमाल की दिख रही हैं। दीपिका के पास फिगर, लंबाई और एक जादू है, जिसे देख कर हम सभी उनके पहनावे की ओर खिचे चले जाते हैं। आपको क्या लगता है?



Click it and Unblock the Notifications
