Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
स्टाइलिश करीना इन पोल्का
खूबसूरत करीना कपूर जो भी पहन लें वह उसी में अच्छी लगने लगती है। करीना को अच्छी तरह से पता है कि उनके खूबसूरत फिगर पर क्या चीज सबसे अच्छी लगेगी। तभी तो हांलही में हुए एक ईवेंट पर करीना कपूर को पोल्का बटन शर्ट और स्कर्ट में देखा गया। इस ईवेंट पर उनकी सास यानी शर्मिला और पति सैफ अली खान भी मौजूद थे। पटौदी खानदान पोलो कप लेने के लिये आया था। तीनों ही एक दूसरे से भिन्न दिखाई दिये। इस ईवेंट पर शर्मिला जी ने प्रिंटिड साड़ी, सैफ ने ग्रे सूट और करीना ने स्कर्ट और शर्ट पहन रखी थी।

हर किसी की निगाहें केवल करीना पर ही टिकी नजर आई क्योंकि वह काफी ज्यादा रॉयल लग रही थीं। करीना की शर्ट नेवी ब्लू शेड की थी जिस पर पोल्का डॉट्स बने हुए थे। इस शर्ट को जारा प्लेटेड स्कर्ट के साथ मैच किया गया था।

करीना ने अपने इस नीले आउटफिट के साथ ब्लैक का काफी कांबिनेशन जोड़ रखा था। करीना ने ब्लैक कलर के सेंट लॉरेंट पंप्स, ब्लैक टाइट वेस्ट बेल्ट और ब्लैक कलर के गॉगल लगा रखा था। करीना ने कानों में हीरे के स्टड तथा हथों में राल्फ लॉरेन क्लच ले रखा था, जो की काफी स्टाइलिश दिख रहा था।

करनी कपूर ने अपनी स्टाइल को एक पोनी टेल और साफ्ट मेकअप दे कर उभारा था। यह एक परफेक्ट जारा स्टाइल है, जो कि बड़े दिनों के बाद किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने आजमाया होगा। आपको करीना कपूर का यह लुक कैसा लगा, हमें जरुर लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
