हमें माधुरी दीक्षित वैसे ही पसंद हैं, जैसी वो दिखती हैं। वह साड़ी पहने या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस, वह हर परिधान में अच्छी ही दिखती हैं। अभी हाल ही में हमने माधुरी दीक्षित को एक लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने दिलीप कुमार की बुक लॉन्च में देखा। माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी आए हुए थे। आइये देखते हैं माधुरी दीक्षित की तस्वीरें-
किताब की लॉंच में पहुंची माधुरी
माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ आई थीं। इनकी एंट्री काफी ग्रैंड थी और जो साड़ी माधुरी ने पहनी थी उसमें वह काफी अच्छी दिख रही थीं।
लाल साड़ी में माधुरी
इस मौके के लिये माधुरी ने लाल रंग की पतली साड़ी चुनी, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन लेस लगी हुई थी।
कानों में हीरे का झुमका
कानों के झुमके देख कर आप हैरानी में पड़ जाएंगे कि माधुरी की मुस्कान में चमक है या फिर उनके कानों के झुमकों में।
माधुरी की हेयरस्टाइल
हमें माधुरी को देख कर कभी भी बोरियत महसूस नहीं होती। उनके बालों का हेयरस्टाइल समय के साथ बदलता रहता है।
सिंपल मेकअप
माधुरी ने होंठो पर साड़ी से ही मैचिंग लिपस्टिक भी लगाई है। उन्होनें अपनी आंखों पर आई लाइनर लगाया है।
हाथों में डायमंड ब्रेसलेट
माधुरी ने अपने लुक को पूरा करने के लिये केवल एक डायमंड ब्रेसलेट पहना है।
प्रियंका चोपड़ा के साथ
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी आई हुईं थी। दोनों ने मिल कर शो की शुरुआत की।



Click it and Unblock the Notifications


