Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वाह! नीली साड़ी में क्या कहर ढ़ा रही हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित कुछ भी पहनती हैं, तो वह चीज उन पर अपने आप ही अच्छी लगने लगती है। माधुरी चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहने या फिर इंडियन, उन्हें अच्छे से पता है कि उसे किस तरह से खुद पर कैरी करना है। मगर हम हिंदुस्तानियों को तो माधुरी साड़ी में ही भाती हैं। माधुरी दीक्षित के जलवे तो केवल झलक दिखलाजा में ही देखने को मिलते हैं, जिसमें वह तरह तरह की पोषाक पहन कर आती हैं।
इस बार माधुरी ने झलक दिखलाजा में नीले रंग की साड़ी पहनी थी और उसके साथ एक डिजाइनर ब्लाउज मैच किया था। माधुरी की इस साड़ी को रिद्धी मेहरा ने डिजाइन की थी। स्टेज पर माधुरी आने वाली सलमान खान की मूवी "किक" की टीम के साथ दिखीं।

माधुरी की यह साडी जॉर्जेट के कपडे़ की थी, जिस पर सीक्विन से काम किया गया था। माधुरी के ब्लाउज की बात करें तो वह स्लीवलेस था जिसके गले पर जरी से काम किया गया था। साड़ी के पल्लू का प्लेट बना कर पहना गया था। हांलाकि हमें लगता है कि अगर माधुरी ने साड़ी के पल्लू का प्लेट ना बना कर उसे लूज छोडा होता तो, वह और भी ज्यादा दिलकश लगतीं। लाल साड़ी में सिर से पांव तक माधुरी ढ़ा रहीं थी कहर
माधुरी ने बालों को आधा खुला छोड़ा था और बालों में एक लाल रंग का गुलाब लगा रखा था। इसके अलावा माधुरी ने अपने पतले होंठो पर लाल रंग की लिपस्टिक भी लगाई थी! कुल मिला कर माधुरी अच्छी लगीं पर वह लाखों दिलों की धडकन को थामने में जरा बेअसर हुईं।



Click it and Unblock the Notifications
