Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी शादी के दिन कैसे छुपाएं अपना मोटापा
शादी हर लकड़ी का सपना होता है तथा इस दिन वह दुनिया की सबसे हसीन लड़की दिखना चाहती है। इसके लिए वह कपडों, गहनों, जूतों तथा खुद से जोडी छोटी से छोटी बात पर ध्यान देना जरुरी समझती हैं। अगर इस बीच वजन उसकी समस्या बन जाए और उसके पास जिम जाने का भी टाइम ना हो, तो कईं के अरमानों पर पानी फिर जाता है। धूमधड़ाके से होने वाली शादियों में यह चिंता और बढ जाती है।
READ: शादी के बारे में ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
इस चिंता के निवारण के रुप में हम यहां कुछ सरल से सुझाव पेश कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि ये सुझाव आपके काम आएंगे।

1 इलास्टिक शेपवेर
अगर शादी से पहले आप अपनी तोंद को ना घटा पाएं तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बाजार में मिलने वाले इलास्टिक शेपवेर कुछ हद तक इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने शादी के जोड़े के अनुसार एक अच्छा सा इलास्टिक शेपवेर खरीदें। यह इलास्टिक शेपवेर आपके शरीर से इतनी अच्छी तरह छिपक जाता है कि आपका पेट पूरी तरह सपाट नज़र आने लगता है। एक बेहतर शेप को पाने के लिए आप इलास्टिक शेपवेर के अलावा इलास्टिक बेली-बैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2 शादी का जोडा
एक खूबसूरत पोशाक आपको सुंदर ही नहीं बल्कि पतली व आकर्षक दिखने में मदद कर सकती है। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने डिजाइनर के साथ बैठकर एक सही जोडे का चयन करें तथा यह जानने की कोशिश करें कि वह जोडा आप पर कितना खिलेगा। साड़ी के पल्लू व लहंगे के दुपट्टे से अपनी तोंद को बड़ी खूबसूरती से छुपाया जा सकता है। अपने लहंगे के घेरे को अधिक चौड़ा रखवाकर इस पर चौड़ी-चौड़ी कढ़ाई कराएं, कढ़ाई के लिए लहंगे से मेल खाते रंगों का ही इस्तेमाल करें। ये सारे सुझाव आपकी कमर को पतला दिखाने में मदद करेंगे। चोली को थोडा सा लंबा सिलाएं ताकि यह आपके पेट को दिखने ना दें। इसके अलावा आप दुपट्टे से भी अपनी तोंद को छुपा सकते हैं।

3 एक्सेसरीज़
एक ही रंग का लहंगा चोली या सलवार कमीज सिलाएं। अधिक प्रयोग आपकी पोशाक को बिगाड सकते हैं। अपने शादी के जोडे को सरल रखें लेकिन उसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले मोती, कांच व फीते को अपना काम करने दें। कई बार हमारे शादी के जोडे की सुंदरता हमारी खामियों को बडी आसानी से ढंक देती है। जिसके कारण लोगों की निगाहें हम से ज्यादा हमारे जोड़े पर टिकी नज़र आती हैं

4 मेकअप पर ध्यान दें
मेकअप सोने पे सुहागा का काम करता है और इसके लिए एक सही ब्यूटिशियन को चुनना बहुत जरुरी है। एक प्यारे से चेहरे को खूबसूरत बनाती निगाहें व बालों की लटें किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकती हैं। ऐसे चेहरे को छोडकर भला कौन अपनी नज़र को एक भद्दी तोंद पर गडाएगा। कपड़ों के साथ मेल खाते आभूषण आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। अपनी लंबी व पतली बांहों को दिखाने के लिए आप बिना आस्तीनवाली चोली पहन सकती हैं। कॉकटेल पार्टी व रिसेप्शन पर आप अपने हाथ में एक क्लच भी पकड सकती हैं।

5 देसी लूक
अगर आप कपड़ों के चयन में पूरी तरह उलझ चुकी हैं तब ऐसी स्थिति में एक सुंदर साडी आपकी तोंद को छुपाने का काम बखूबी कर देगी। साडी, एक देसी लूक के साथ पेट पर फैली चरबी को भी बड़ी आसानी से ढंक देती है। शादी में आप रेशम की या कढ़ाई की हुई साड़ी को पहन सकते हैं। लेकिन जरी के बॉर्डर की साड़ी को एवं नैट की साडी को ना पहने चूंकि इसमें आप मोटी दिखेंगी तथा ऐसी साड़ी को संभालने में भी परेशानी होगी। पल्लू को प्लीट डालकर पिन ना करें। पूरा पल्लू आपकी तोंद को छिपाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
