सोनम और फैशन मानों एक से ही नाम लगते हैं। बॉलीवुड में अगर किसी एक्ट्रेस को फैशन का ज्ञान है तो वह हैं सोनम कपूर। अभी हाल ही में सोनम कपूर को गजल एलबम की लॉंच मे आते हुए देखा गया, जिसमें सोनम कपूर ने तरुण तहिलियानी की डिजाइनर धोती पहन रखी थी। यह काफी नया और अनोखा स्टाइल है, जिसे सोनम कपूर ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। आइये देखते हैं सोनम की कुछ और तस्वीरें-
तरुन ताहिलानी की ड्रेस में
गजल एल्बम लॉच के हिसाब से सोनम की यह धोती साड़ी काफी अच्छी है। इस साड़ी का कलर कांबिनेशन काफी हॉट है। धोती के साथ ट्रांसपेरेंट ब्लाउज काफी जच रहा है।
स्टाइलिश ब्लाउज
तरुन ने इस धोती साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। सोनम की पीठ इस ब्लाउज में साफ झलक रही है।
खूबसूरत सैंडल
सोनम ने इस धोती साड़ी के साथ सही तरीके के ब्लैक स्ट्रेप वाले सैंडल पहने हैं।
मेकअप
सोनम ने अवसर को ध्यान में रखते हुए बहुत ही अच्छा मेकअप किया है। होंठो पर चैरी लिपस्टिक लगार्इ है जिस पर से हमारी नजर हटने का नाम ही नहीं ले रही है।
ऐक्सेसरीज़
सोनम ने साड़ी के साथ ऐक्सेसरीज़ पहनना नहीं भूली। उनके गले में यह भारी नेकलेस सोनम के लुक को पूरा कर रहा है।
क्लच
सोनम कपूर कभी भी हाथो में क्लच लेना नहीं भूलती। बोटेगा वेनेटा क्लच देखने में स्टाइलिश है।
साउथ इंडियन हेयरस्टाइल
सोनम ने अपने बालों का हेयर स्टाइल साउथ इंडियन स्टाइल में रखा है।



Click it and Unblock the Notifications


