Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2014: सोनाक्षी सिन्हा इन ब्लैक
स्टार गिल्ड अवार्ड 2014 में हमने कई खूबसूरत सितारे देखे जिन्होनें हमें अपने ड्रेसिंग सेंस से दंग कर दिया। स्टार गिल्ड अवार्ड के रेड कार्पेट के कई स्टाइलिश सितारों ने वॉक की और नए नए पोज दे कर अपनी तस्वीरें खिचवाईं। स्टार गल्ड अवार्ड के रेड कार्पेट पर हमने दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को भी खूबसूरत अंदाज में चलते हुए देखा।
रेड कार्पेट पर सोनाक्षी सिन्हा ने जब अपने पांव रखे, तो वहां पर मौजूद हर इंसान उनकी ओर आकर्षित हो गया। सोनाक्षी दिन पर दिन निखरती ही जा रही हैं और साथ ही उन्होनें अब काफी वेट भी लॉस कर लिया है। वह जो कुछ भी पहनती हैं, बहुत ही सुंदर लगती हैं। रेड कार्पेट के लिये भी सोनाक्षी ने बोल्ड कलर, ब्लैक पहन रखा था।

सोनाक्षी को अपनी बेहतरीन परसनेलिटी की वजह से जाना जाता है। वह कहीं भी जाती हैं तो अपने आप को बहुत ही अच्छी तरह से कैरी करती हैं। इस बार भी सोनाक्षी ने खुद को फ्रेश लुक दे कर सबको चौंका दिया। सोनाक्षी ने कभी भी इस तरह के कपड़े नहीं पहने हैं।
सोनाक्षी की यह डिजाइनर ड्रेस जो कि एक जंप सूट था, रेशेल रॉय ने डिजाइन की थी। ब्लैक जंपसूट जिसे रेशेल रॉय ने डिजाइन किया, उसमें सोनाक्षी का फिगर काफी निखर रहा था। उनके कपडे़ पहनने का ढंग और अदाएं देानों की ही जितनी तारीफें करो वह कम ही है।
साड़ी में बिपाशा: स्टार गिल्ड अवार्ड 2014
जंपसूट को पूरा लुक प्रदान करने के लिये सोनाक्षी ने अपनी कमर में काफी चमकीली गोल्डन ओबी बेल्ट पहन रखी थी। सोनाक्षी के रोमन शूज ने उन्हें बोल्ड और ब्यूटीफुल बना दिया था। इसके अलावा सोनाक्षी ने अपनी एक उंगली में कॉकटेल रिंग पहन रखी थी , जो कि उनकी खूबसूरत गोल्डन इयररिंग से काफी हट कर दिख रही थी। बोल्डस्काई का मानना है कि कुल मिला कर सोनाक्षी सिन्हा को काफी ज्यादा फैशन का ज्ञान है और उन्हें वह जो भी पहनती हैं, उसमें कहर जरुर ढाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
