Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डिजाइनर बैग खरीदना चाहती हैं तो पढें ये टिप्स
लडकियों के हाथों में आज कल तरह तरह की क्वालिटी और डिजाइन के हैंड बैग्स तथा क्लच देखने को मिल जाएंगे। उनके पास एक नहीं बल्कि ऐसे कई बैग्स होते हैं, जो डिजाइनर भी होते हैं और साधारण भी। मगर डिजाइनर बैग्स की बात ही कुछ होती है। वे लंबे समय तक चलते हैं और उनका लुक भी सबसे जुदा होता है। आज कल ऑनलाइन जमाना है इसलिये ज्यादातर लोग वहीं से डिजाइनर बैग खरीदना पसंद करते हैं। मगर ऑनलाइन के चक्कर में कहीं आप कुछ गलन न हाथ लगा बैठें इसके लिये जरुरी है कि आप पहले हमारे बताए गए इन नियमों को पढ लें। सावधान! आप के हैंडबैग में हो सकती हैं बीमारियां
डिजाइनर बैग खरीदना चाहती हैं तो पढें ये टिप्स

1. रिसर्चः एक डिजाइनर बैग खरीदने से पहले ब्रांड और उसके दाम की रिसर्च अच्छे से कर लें। इन दिनों बाजार में ब्रांडेड बैग्स के नगली उत्पाद कम दामों में बिकते हुए दिख जाएंगे।
2. ऑनलाइन बैग खरीदते वक्तः अगर आप ऑनलाइन बैग खरीदें तो बैग बेचने वाले विक्रेता से बैग की अन्य तस्वीरें भेजने को बोलें, जैसे, बैग के अंदर, आगे और पीछे का भाग। साथ ही विक्रेता के बैकग्राउंड के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें, कि वह एक प्रोफेशनल है या नहीं।
3. बैग का दामः किसी ब्रांडेड बैग का सही दाम आपको इंटरनेट पर अच्छे से पता चल सकता है। तो ऐसे में अगर दुकानदार आपको यह कह कर बेवकूफ बना रहा है कि वह ब्रांडेड बैग को कम दाम में बेच रहा है, तो उससे सतर्क हो होने की जरुरत है। यह बात ऑनलाइन शॉपिंग पर भी लागू होती है।
4. फीडबैक और रिटर्न पॉलिसीः जब आप किसी दुकान से बैग खरीद रही हों, उससे पहले उस दुकान के बारे में दूसरे ग्राहकों से जानकारी ले लें! साथ ही अगर बैग बाद में पसंद नहीं आता है तो, उसकी रिटर्न पॉलिसी क्या है, यह भी विक्रेता से पूछना न भूलें।
5. अधिकृत रिटेलर: बेस्ट डिजाइनर बैग खरीदने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अधिकृत रिटेलर के पास से ही बैग खरीदें। इससे आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। अगर आपको बाद में कोई शिकायत भी होती है तो, आप उसे दुबारा वहां ले जा कर दिखा सकती हैं। वह आपकी जरुर मदद करेगें।



Click it and Unblock the Notifications
