Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सिंपल सी साड़ी में हंसीन विद्या बालन
इन दिनों हमने विद्या बालन को अपनी आ चुकी फिल्म शादी के साइड इफेक्ट के प्रमोशन पर ज्यादातर मैक्सी गाउन या अन्य कपडों में ही देखा। पर अभी हाल ही में हमने विद्या बालन को फिर से उनकी पसंददीदा स्टाइल स्टेटमेंट में देखा यानी की हमने विद्या बालन को साडी में देखा। विद्या बालन ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न की प्रेस मीट में यह साडी पहनी थी जिसकी डिजाइनर पायल सिंघल थीं।
विद्या बालन जितनी बार भी डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं, उतनी ही बार बेढंगी और अजीब सी लगती हैं। लेकिन विद्या बालन जब साड़ी पहनती हैं तो वह उसे अच्छी तरह से कैरी कर लेती हैं। विद्या जानती हैं कि उनके फिगर पर केवली साडी ही सूट करती है इसलिये उन्होनें इस मौके पर भी साडी ही पहनी।

हमें विद्या बालन की यह दो रंगों वाली साड़ी काफी पसंद आर्इ। यह साडी सिल्क की थी जिसकी डिजाइन बहुत ही सिंपल रखी गर्इ थी। साड़ी प्लेन ग्रे रंग की थी जिस पर काफी मोटा बार्डर पीले रंग का दिया हुआ था। विद्धया ने साड़ी का पल्लू प्लेट नुमा बना कर ओढा था, जो कि काफी फार्मल लुक दे रहा था।
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड 2014 की बेस्ट ड्रेस सेलेब्रिटीज
हमें विद्या के बारे में बस एक बात पसंद नहीं आर्इ और वह था विद्या का सिंपल सा काला ब्लाउज। इतनी अच्छी सी साडी पर विद्या ने बंद गला ब्लाउज पहन रखा था जो कि साडी का लुक खराब कर रहा था। विद्धया ने साडी के साथ जयपुर जेम्स की गोल्डन ज्वैलरी पहन रखी थी। विद्धया के लुक पर कानों में भारी इयररिंग अच्छे दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
