Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
WIFW 2015: ज्वाय मित्रा ने खुद के केलक्शन में दी सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि
विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक के पांचवे दिन ज्वाय मित्रा ने खुद के खूबसूरत कलेक्शन से सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि दी। ज्वाय मित्रा के कलेक्शन इतने खूबसूरत थे कि उन्हें देख कर मानों सभी के होश उड़ गए। रैंप पर चमकदार कपड़ों पर जरदोजी का कार्य किया हुआ था।
हर सीजन में ज्वाय मित्रा कुछ अलग सा कलेक्शन ले कर आते हैं। पिछले साल ज्वाय मित्रा ने अपने स्प्रिंग कलेक्शन में ऋतुपर्णो घोष को श्रद्धांजलि दी थी। आइये देखते हैं ज्वाय मित्रा के कलेक्शन की कुछ झलकियां थोड़े पास से।

इस बार ज्वाय मित्रा के कलेक्शन में म्यूजिक रूम की झलकियां दिखीं। उनका कलेक्शन सत्यजीत रे के 1958 की क्लासिक फिल्म जलसागर से प्ररित था।

WIFW 2014, के रैंप पर ईस्ट इंडिया और बंगाल के जमीदारों की कहानी प्रदर्शित की गई थी। इनके इस कलेक्शन को नजदीक से देखने पर आपको वहां की झल्कियां साफ दिखाई देंगी।

ज्वाय मित्रा ने अपने इस खूबसूरत कलेक्श्न में काफी सारा क्रीम और ब्लैक रंगों का मेल रखा था। यहां वहां हमें पीच और गुलाबी रंगों का मेल आम लगा।

ज्वाय मित्रा के काम में हमें जरदोजी के साथ काफी सारी भारी कढ़ाइयों का भी काम देखने को मिला। एक नया लुक देने के लिये इन्होने कपड़ों के साथ ज्वैलरी का भी काफी ध्यान रखा था। मॉडल्स ने कपड़ों के साथ लंबी जड़ाऊ नेकलेस के साथ हाथों में पोटली भी ली हुई थी।

बंगाली और बॉलीवुड के सितारे जैसे राइमा सेन और सुष्मिता सेन, ज्वाय मित्रा के कलेक्शन को काफी पसंद करती हैं। इस बार रैंप पर पेश हुए साड़ी, लहंगे और गाउन आदि उनके दृारा जरुर चुने जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
