जी सिने अवार्ड 2014 : तस्‍वीरों में देखें स्‍टाइलिश सेलेब्रिटियों का फैशनेबल अंदाज

Subscribe to Boldsky

जी सिने अवार्ड 2014 का इंतजार ना केवल सेलेब्रिटियों को ही रहता है बल्‍कि आम जनता भी इससे काफी जुड़ी हुई है। रेड कार्पेट ने किस सेलेब्रिटी ने कौन से कपड़े पहने और कौन कितना अच्‍छा दिख रहा है, इस बात पर सबकी नजर रहती है। आइये देखते हैं कि जी सिने अवार्ड के रेड कार्पेट पर कौन सी सेलेब्रिटी दिखी सबसे हंसीन।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने स्‍लीवलेस नईम खान का डिजाइनर सिल्‍वर कलर का चमकीला गाउन पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिये दीपिका ने सिर पर सिल्‍वर चेन का मांगटीका लगा रखा था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने इस बार रेड कार्पेट पर साड़ी पहन रखी थी। प्रियंका का लुक बिल्‍कुल गुंडे फिल्‍म की हिरोइन से मैच कर रहा था।

अमृता राव

अमृता राव

इस बार के रेड कार्पेट जी सिने अवार्ड पर अमृता राव ने ब्‍लैक गाउन पहन कर हमारा दिल जीत लिया। अमृता ने ब्‍लैक स्‍लीवलेस गाउन पहना रखा था जिसकी वेस्‍ट डायमंड कट थी।

सोनाक्षी सिंहा

सोनाक्षी सिंहा

सोनाक्षी हर बार की तरह इस बार भी कहर ढा रही थीं। उन्‍होनें प्‍लेन वाइट मरमेड स्‍टाइल का फ्रिल्‍ल गाउन पहन रखा था। गाउन के नीचे ब्‍लैक फ्रिल्‍ल लगे हुए थे। सोनाक्षी काफी स्‍टाइलिश रख रही थीं।

अमृता राव

अमृता राव

इस बार के रेड कार्पेट जी सिने अवार्ड पर अमृता राव ने ब्‍लैक गाउन पहन कर हमारा दिल जीत लिया। अमृता ने ब्‍लैक स्‍लीवलेस गाउन पहना रखा था जिसकी वेस्‍ट डायमंड कट थी।

सोनल चौहान

सोनल चौहान

रेड कार्पेट पर सोनल ने काफी रिवीलिंग कपड़े पहन रखे थे। इस गाउन के बैक पर काफी डीप कट था , जिसने काफी लोगों को शॉक कर दिया।

वानी कपूर

वानी कपूर

वानी कपूर ने रेड कार्पेट पर वरून बहल की डिजाइनर साड़ी पहन कर सबका मन मोह लिया। साडी काले और सफेद रंग की नेट वाली थी जिस पर काफी सारे सितारे चमक रहे थे।

प्रेगनेंट जेनेलिया डिसूजा

प्रेगनेंट जेनेलिया डिसूजा

जी हां, जेनेलिया डिसूजा प्रेगनेंट हैं और वह जी सिने अवार्ड के रेड कार्पेट पर आई भी। उन्‍होनें रेड कार्पेट पर रॉयल कलर का गाउन पहन रखा था जिस पर उन्‍होनें महरून रंग की शॉल भी ली थी। वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

यामी गौतम

यामी गौतम

यामी ने ऑफ शोल्‍डर पीले रंग का गाउन पहन रखा था। यह मरमेड गाउन नीचे से फ्रिल्‍ल वाला था। यामी की मुस्‍कान और उनका यह गाउन उन्‍हें खूबसूरत बनाने के साथ साथ स्‍टाइलिश भी बना रहे थे।

 

 

English summary

जी सिने अवार्ड 2014 : तस्‍वीरों में देखें स्‍टाइलिश सेलेब्रिटियों का फैशनेबल अंदाज

Zee Cine Awards 2014 we spotted many bollywood celebrities who look beautiful and carry amazing fashion sense. Here are some pics of celebrities on red carpet from Zee Cine Awards 2014.
Desktop Bottom Promotion