Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इंडिया कुटूर वीक में देखें सब्यासाची के 7 बेस्ट कलेक्शन
अमेज़न इंडिया कुटूर वीक 2015 का आगाज़ किया जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने। सब्यासाची एक बड़े ही टैलेंडेट और क्रियेटिव डिजाइनर हैं, जो लोगों को अपनी कला दिखाने से नहीं चूकते।
ICW 2014: सब्यसाची मुखर्जी ने पेश किया 'फिरोजाबाद' कलेक्शन
इस दौरान भी सब्यासाची ने रैंप पर कई मनमोहक डिजाइनर वियर शामिल किये, जिसमें से जरदोज़ी कढाई वाले लहंगे और जॉर्जेट की साडियों ने लोगों का ध्यान खींचा। रैंप पर चलने वाली मॉडल्स चमकीले और बोल्ड रंग के कपड़े पहने चमक रहीं थीं।
ICW 2014: कंगना बनीं अंजू मोदी की दुल्हन
तो अगर आपको भी सब्यासाची मुखर्जी काफी पसंद हैं और आप उनके डिजाइनर कलेक्श्न की फैन हैं, तो आपको इनके ये 7 बेस्ट कलेक्शन जरुर देखने चाहिये, जो उन्होने इस कुटूर वीक में पेश किये।

लाल रंग के गाउन
ज़री का खूबसूरत वर्क अगर लहंगे या गाउन में किया जाए तो वह कुछ ऐसा ही दिखेगा। यह पोषाक कुछ देसी लुक लिये हुए है, जो काफी खूबसूरत दिख रही है।

पुरुषों के लिये भी कुछ खास
सब्यासाची पुरुषों को कभी निराश नहीं करते। इस बार भी उन्होने पुरुषों के लिये खूबसूरत बंधगला जैकेट के साथ कढाई वाला स्टोल डिजाइन किया।

फ्रिंज केप
लहरदार सिल्होट्ट जिसमें ढेर सारा लेस का काम किया गया था, काफी खूबसूरत दिख रहा था। इसके साथ ही जैकेट भी थी जिसमें काफी डीटेलिंग के साथ काम किया गया था।

कढाईदार जैकेट
अगर आपको गोथिक लुक पसंद है तो आप यह लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं। भारी साड़ी के साथ इस तहर की जैकेट काफी अच्छी दिखेगी।

काले रंग का फैशन
आप का फेवरेट कलर चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन आप काले को नज़रअंदाज नहीं कर सकती। क्लासिक ब्लैक कुर्ता और हेमलिन जैकेट काफी क्लासी दिख रहा है।

खूबसूरत ज़री का काम
यह फिश कट गाउन किसी भी तरह के रेड कार्पेट लुक के लिये सूट करेगा। हमें इंतजार रहेगा कि कब कोई स्टार इस गाउन में हमारे सामने आएगा।

दिल चुरा लेगा यह लहंगा
जी हां, इस लहंगे को देख कर कई लड़कियों का मुंह खुला का खुला रह गया था। ढेर सारी इंब्राइड्री और सेक्सी ब्लाउज वाला यह लाल रंग का लहंगा काफी खूबसूरत लगा।



Click it and Unblock the Notifications
