Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ
AICW 2015: वरुण बहल का ब्राइडल वेयर देख आपका भी मन करेगा शादी करने का
कुटूर फैशन वीक के तीसरे दिन वरुण बहल ने अपना फ्लाइट नामक ब्राइडल कलेक्शन रैंप पर उतारा। अगर आपको लाल रंग के जोड़े से प्यार है तो, आपको अपनी शादी के लिये वरुण के कलेक्शन से प्रेरणा लेने की सख्त आवश्यकता है।
वरुण ने अपने परिधानों में बबल क्रेप, सिल्क, ऑरगैंजा, सिल्क नेट, सिल्क वेल्वेट जैसे फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया। इनके कलेक्शन में आपको लाल रंग के अलग अलग शेड्स देखने को मिलेंगे। कपड़ों में बेहद खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन्स आपका मन मोह लेंगी।
READ: क्या आप जानते हैं गहनों और रत्नों के ये 8 स्वास्थ्य लाभ
इस ब्राइडल कलेक्शन में ना केवल दुल्हनों के लिये ही बल्कि होने वाले दुल्हों के लिये भी खूबसूरत बंधगला जैकेट्स और कुर्ते भी देखने को मिले। आइये देखते हैं कुटूर फैशन वीक में वरुण बहल ने रैंप पर कैसा कलेक्शन पेश किया।

लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन
रेड एक बड़ा ही पॉपुलर ब्राइडल कलर है, आप चाहें तो शादी के लिये ऐसा ही लाल जोड़ा तैयार करवा सकती हैं। यह हमेशा फैशन में रहने वाला है।

लाल फूलों की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी
यह साड़ी काफी स्टाइलिश, सिंपल और सोबर है जो हर दुल्हन के वार्डरोब में होनी ही चाहिये।

फ्लोरल प्रिंट्स
पोषाको पर फूल नुमा कुढाई या प्रिंट्स, आज कल काफी फैशन में है। इनका प्रयोग कपड़ों में करें और आज के फैशन में ढल जाएं।

फ्लोरल मोटिफ्स
अगर आप वेडिंग लहंगे में फ्लोरल टच देना चाहती हैं, तो उस पर फूलों की कढऱ्ा करवाएं जो कि खास गोल्डन धागे से की गई हो।

सिंपल भी खूबसूरत भी
अगर आप अपना लहंगा भड़काऊ नहीं चाहती तो, उसे सिंपल ही रखें। यह प्रिंट्स आज कल खूब फैशन में है, तो जाहिर सी बात है कि यह आपको भी पसंद आएगा।

जैकेट्स
पुरुष अपने लुक को जैकेट से संवार सकते हैं। फ्लोरल प्रिंटिड जैकेट्स किसी भी सिंपल प्लेन कुर्ते पर चल सकते हैं।

खूबसूरत कारीगरी वाला ब्लाउज
हर किसी को अपनी शादी के लहंगे से ज्यादा ध्यान ब्लाउज पर देना चाहता है क्योंकि इससे लुक की शोभा और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पुरुषों के लिये भी फ्लोरल
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी फ्लोरल प्रिंट्स आजमाने चाहिये



Click it and Unblock the Notifications