Latest Updates
-
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख
साड़ियों के कलेक्शन को बनाना है ट्रेंडी तो विद्या बालन से लें टिप्स
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ग्रेसफुल और सेंसुयस ड्रेसिंग सेंस विद्या बालन का माना जाता है। फिल्मों का अवॉर्ड फंक्शन हों या कोई पार्टी, अक्सर उन्हे एथनिक लुक में ही देखा गया है, जोकि उन पर काफी फबता भी है। कई लड़कियां और महिलाएं, विद्या के कलेक्शन को देखकर दिल थाम लेती हैं।

विद्या बालन को उनकी साडि़यों को लेकर होने वाले क्रेज के लिए जाना जाता है। वह लंहगा भी पहनती हैं और अनारकली भी, लेकिन उनकी पहली च्वाइस साड़ी ही होती है। भारतीय परिधान में यह बालन बाला बेहद खूबसूरत लगती है। उन्हे हिंदूस्तान में साड़ी पहने महिला का आईकॉन माना जाने लगा है।

विद्या की साडि़यों के कलेक्शन में सब्यासची की साडि़यों की भरमार है, जो कि उनकी पसंदीदाी डिजाइनर में से एक है। विद्या को अक्सर उनकी डिजाइन की गई साडि़यों में ही देखा जा सकता है। उनकी साडि़यां संजीदा और खूबसूरत डिजाइन वाली होती हैं, जो विद्या को डिसेंट लुक के साथ-साथ अलग भी दिखाती हैं।

विद्या की हर साड़ी का लुक ऐसा होता है कि वह अच्छी दिखती हैं। उनके ब्लाउज के डिजाइन भी सुपर सेक्सी नहीं होते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह सुपर हॉट दिखती हैं। शायद, उनके शरीर की बनावट पर ऐसे ही तरीके के डिजाइन फबते हैं। सच मानिए तो ऐसा लगता है कि विद्या के लिए बॉडी फिगर साइज सिर्फ एक नम्बर है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

विद्या बालन के साड़ी प्रेम के बाद कई लड़कियां, अब साड़ी को पहनना पसंद करने लगी हैं। वे भी हैवी एस्सेसरीज को पहनना पसंद करने लगी हैं। अगर ऐसा ही रहा तो कुछ समय बाद साड़ी, फैशन में सुनामी बनकर सामने आएगी, जिसकी चपेट में आने से हिंदूस्तान की किसी भी लड़की की वॉर्डरोब नहीं रह जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
