Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ईद के मौके पर पहने कुछ खास, देखें क्या है ट्रेंड में...
ईद कुछ ही दिनों में आने वाली है, जो कि हर एक के लिये खुशी का मौका है। इस खास दिन के लिये आप सभी ने जोर शोर से तैयारियां कर ली होंगी। ईद के लिये जहां घर की महिलाओं को स्वादिष्ट खाना बनाने की चिंता होती है वहीं, इस खास दिन पर खुद के लिये कैसे कपड़े खरीदें, इस बात पर भी ध्यान जाता है।
ईद के मौके को यूं ही न जाने दें, खुद के लिये थेाड़ा समय निकालें और अपने लिये एक अच्छी सी शॉपिंग करें। अगर आपके मन में ये उथल-पुथल मची हुई है कि इस खास त्योहार पर क्या पहना जाए, तो इसमें हम आपकी मदद कर देते हैं।
READ: ईद पर बनाइये स्पेशल बिरयानी रेसीपी
ईद पर लड़कियों के लिये कौन-कौन से आउटफिट आज कल ट्रेंड में हैं, आज हम आपको उसकी जानकारी देगें। इसके साथ ही मेकअप और एक्सेसरीज़ का चुनाव कैसे करना है, वह आप पर लागू होता है।

पहने थोड़ा ब्राइट
ईद के मौके पर अपनी खुशी को ब्राइट कलर से दिखाएं। आप चाहें तो ब्राइट ब्लू और गोल्डन रंग के कांबिनेशन वाला सूट पहन सकती हैं। अगर आप गोरी हैं तो आप पर यह रंग काफी खिलेगा।

क्लासी लुक
वे महिलाएं जिन्हें डार्क कलर पसंद नहीं है, वे अपने लिये लाइट शेड के कपड़े जैसे, पीच या बिंज कलर चूज कर सकती हैं।

पहनिये खूबसूरत साड़ी
साड़ी एक एथनिक वियर है, जो आपके स्लिम फिगर को और भी खूबसूरत लुक देगी। आज कल दो रंगों और डिजाइन्स की साडियां चली हैं, आप उसे पसंद कर सकती हैं।

खुशी के मौके पर पहने थोड़ा चमकीला
ईद के मौके पर अपने वॉर्डरोब में थोड़ी चमक भी शामिल करें। अपने लिये एक खूबसूरत सी अनारकली खरीदें जिस पर काफी सारा गोल्डन वर्क किया हो।

कलरफुल चूड़ीदार
आज कल अनारकली कई रगों के मेल के साथ पहनी जा रही हैं। इस अनारकली में आकपो दुपट्टा, चूड़ीदार और कुर्ता अलग-अलग रंगों में मिल जाएगा।

ब्लैक रंग कभी नहीं होता पुराना
ब्लैक रंग का जमाना कभी पुराना नहीं होगा। यह रंग आपको गोरा और पतला दिखाने में मदद करता है। आप चाहें ब्लैक कलर की साड़ी, अनारकली या फिर अनारकली पहन सकती हैं।

सफेद रंग का जादू
अगर आप इस दिन सफेद पहनना चाह रही हैं तो, क्रीम कलर का चुनाव करें। आप चाहे सूट पहने या साड़ी, अगर उस पर थोड़ी सी कढ़ाई होगी तो वह काफी भारी दिखेगा।

लहंगा साड़ी
अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो आप इस खुशी के मौके पर अपने मन पसंद रंग की लहंगा साड़ी पहन सकती हैं। अच्छा सा मेकअप और ढंग की ज्वैलरी आपके हुस्न में चार चांद लगा सकते हैं।

भारी कढाई
पलाजो पैंट और लंबा कुर्ता जिसके ऊपर भारी सी कढ़ाई हो, आपके लिये बेहतर ऑपशन में से एक है। अगर आप मोटी नहीं है तो आप पर भारी कढ़ाई काफी सूट करेगी।

लंबी अनारकली का फैशन
आज कल जमीन तक छूती हुई अनारकली काफी फैशन में है। अगर आप चाहें तो इन्हें ईद के मौके के लिये खरीद सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
