Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ऐसे एथनिक वियर जो ऑफिस में पहनने के लिये हैं सबसे बेस्ट
कई महिलाएं जब भी ऑफिस जाने के लिये तैयार होती हैं, तो उन्हें समझ में ही नहीं आता कि आज वह क्या पहने? कई ऑफिस में ड्रेस कोड्स होते हैं, जिसके मुताबिक उन्हें कपड़े पहनने होते हैं।
लेकिन अगर अधिक्तर महिलाओं की बात करें, तो उन्हें ऑफिस में एथनिक वियर पहनना ज्यादा आरामदायक लगता है। एथनिक वियर में जैसे, सल्वार-कुर्ता या साड़ी आदि, अगर सिंपल हो तो बहुत ही अच्छा लुक देती है।
Flipkart Exclusive vouchers: Flat 90% Off on Women Lifestyle Products
शॉर्ट कुर्ती से ले कर लंबी कुर्ती या फिर अनारकली आदि, हर रोज़ अच्छी लगती हैं। जिन महिलाओं को साडियां भाती हैं, वे कॉटन से ले कर खादी का चुनाव आसानी से कर सकती हैं।
ऑफिस का लुक ऐसा होना चाहिये, जहां आपको देख कर कोई ये न कहे कि आप किसी पार्टी में आई हैं। इसलिये अपने एथनिक वियर का बड़ी सोंच समझ कर चुनाव करें। ऑफिस में पहना जाने वाला कपड़ा कभी भी भड़काऊ नहीं होना चाहिये।
READ MORE: अपनी मेंहदी की रस्म में कैसे दिखें सबसे स्टाइलिश
इसके अलावा अपने मेकअप पर भी ध्यान दें। आइये अब देखते हैं एथनिक वियर के कुछ नमूने जिसे आप ऑफिस में बिना किसी रोक टोंक के पहन सकती हैं।

पैरलल पैंट्स
इन दिनों पैरलल पैंट्स काफी ज्यादा फैशन में हैं। इनके साथ आप मैचिंग कुर्ती पहन सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट्स
इस सीज़न में फ्लोरल प्रिंट्स काफी ज्यादा इन में हैं। तो आप भी ऑफिस जाने के लिये ऐसी कुछ कुर्तियों या टॉप का चुनाव कर सकती हैं, जिसमें काफी सारा फ्लोरल प्रिंट हो।

प्लेन कुर्तियां
कई दिन आपको सिंपल और क्लासी भी हो जाना चाहिये, जिसके लिये प्लेन कुर्तियों से बेहतर ऑपशन कोई हो ही नहीं सकता। आप इन्हें पटियाला सल्वार के साथ मैच कर सकती हैं।

कुर्ती और जींस
महिलाओं के लिये यह एक क्लासिक कॉबो है। यह काफी आरामदायक है और महिलाएं इसमें काफी अच्छी भी लगती हैं।

लंबी कुर्तियां
आज कल घुटनों से भी लंबी कुर्तियां फैशन में हैं। वे लड़कियां जिनकी हाइट थोड़ी कम है, उन्हें इसके साथ हाई हील्स पहननी चाहिये।

अनारकली
ऑफिस में काफी प्लेन अनारकली सूट पहनना चाहिये।

तोड़ा सा तड़क भड़क
अगर आपकी कुर्ती में थोड़ी सीक्विन का काम किया हो तो, वह भी ऑफिस मे चल सकती है।

साड़ी
प्लेन प्रिंट और सिंपल सी डिजाइन की साडियां, ऑफिस में पहनी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
