Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपनी मेंहदी की रस्म में कैसे दिखें सबसे स्टाइलिश
कुछ ही दिनों में आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरु होने वाला है और इस खास मौके को आप यूं ही नहीं गंवाना चाहतीं। ऐसे में आप अपनी संगाई से ले कर हल्दी और शादी तक की सभी छोटी-बड़ी चीज़ों पर ध्यान देना शुरु कर देती हैं। कपड़े से ले कर मैचिंग ज्वैलरी तक की सारी लिस्ट आपकी जुबानपर रखी हुई होती है। ऐसे में अगर आप अपनी मेंहदी की रस्म को अनदेखा कर दें तो शादी की मस्ती में कहीं न कहीं जरुर कमी आ जाती है।
MUST READ: दुल्हन बनने जा रही हैं तो चेहरे पर लगाएं ये 5 प्राकृतिक उबटन
भारतीय शादी में हर रस्म का अपना अलग महत्व होता है, जिसमें मेंहदी की रस्म भी शामिल होती है। इस मेंहदी की रस्म को खास बनाने में कोई कसर न छोड़ें। ब्राइट ड्रेस, लाउड मेकअप, खूबसूरत ज्वैलरीज़ और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से बिल्कुल भी कॉम्प्रोमाइज ना करें क्योंकि ऐसे दिन आपकी जिंदगी में बार-बार नहीं आने वाले।
अपनी मेंहदी की रस्म को स्टाइलिश बनाइये क्योंकि यह पल जल्द ही फ्रोटोग्राफ्स में तबदील हो जाएंगे, जिन्हें बाद में देख कर आपको केवल खुशियां ही मिलेंगी। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आसान से टिप्स जिन्हें आजमा कर आप अपनी मेंहदी की रस्म में दिखेंगी बिल्कुल स्टाइलिश।

ब्राइट रंग पहनें
मेंहदी की रस्म के दिन आप जो भी कपड़े पहनें, वो डार्क कलर के होने चाहिए, ताकि आप अगल और खूबसूरत दिखाई दें। इसके लिए आप कई फिल्मों में भी मेंहदी की रस्म के दौरान अभिनेत्रियों का लुक देख सकती हैं।
Image Courtesy:Akansha Srivastava

ट्रैंडिंग कलर्स का चुनाव करें
मेंहदी की रस्म के दौरान उस टाइम का ट्रैडिंग कलर पहनें तो आप पर ज्यादा फबेगा। ऐसा करने पर आप अपनी फोटोग्राफ्स में भी अलग नज़र आएंगी। पर अगर आपको डार्क कलर पहनना पसंद नहीं है तो लाइट कलर्स का भी ऑपशन चुन सकती हैं।
Image Courtesy:Nagarathna

अच्छे आउटफिट चुनें
मेंहदी सेरेमनी शुरू होने से कुछ समय पहले ही तय कर लें कि आप क्या ड्रेस पहनना चाहती हैं। आप का आउटफिट ऐसा होना चाहिए कि आपको कोई दिक्कत न हों, वह ज्यादा कसें नहीं और न ही हैवी हो। उस आउटफिट में डांस आराम से किया जा सकें, इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए।
Image Courtesy:Varisha Hawelia

ज्वैलरी के साथ कॉम्प्रोमाइज न करें
अगर आप अच्छी ड्रेस पहनती हैं तो ज्वैलरी भी अच्छी ही पहनें। स्टाइलिश ज्वैलरी पहनें और अपने लुक को मॉर्डन रखें। अगर आप खुद को बोल्ड और लाउड दिखाना चाहती हैं तो आप कुंदन का सेट या पर्ल का सेट भी पहन सकती हैं।
Image Courtesy: Akansha Srivastava

लगाएं बेस्ट मेकअप
मेंहदी की रस्म में धूम-धड़ाका बहुत होता है, ऐसे में अगर आप हैवी ड्रेस के साथ लाइट मेकअप करेगी तो शायद आप जमें नहीं। मेकअप डीसेंट पर ड्रेस से मेल करता हुआ करें। मेंहदी से पहले ही वैक्स करवा लें। मेंहदी की रस्म में वॉटरप्रुफ मेकअप ही करें, ताकि आपका मेकअप किसी भी हाल में खराब न होने पाएं और ज्यादा समय तक टिका रहें।
Image Courtesy: Varisha Hawelia

हेयरस्टाइल
मेंहदी की रस्म में बालों को खुला न रखें, वरना मेंहदी लगने के बाद आपको दिक्कत हो सकती है क्योंकि बाल सरककर नीचे आएंगे और आपको उन्हे ऊपर करने के लिए किसी का सहारा हर बार लेना पड़ेगा। अपने बालों को अच्छी तरह पिन-अप करें।
Image Courtesy: Trisha Kakkar



Click it and Unblock the Notifications
