Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक: आशिमा और लीना का दक्षिण कलेक्शन
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 के दूसरे दिन आशिमा और लीना ने अपना स्पेशल ब्राइडल कलेक्शन पेश किया और उसे नाम दिया - दक्षिण। यह कलेक्शन पूरी तरह से साउथ इंडियन ट्रेडीशन से प्रभावित दिख रहा था। कहीं-कहीं इसमें कल्चर और डांस का टच था और कहीं-कहीं इसमें परफेक्ट ब्राइडल लुक था। कुछ भी कहो.... आशिमा और लीना ने शो का मूड पूरी तरह से बदल दिया।
Lenskart Coupons: Flat 40% Off on Purchase of Rs.999/-
जो भी कहिए, आशिमा और लीना के इस कलेक्शन ने शो में जान डाल दी, परम्परा को प्यार करने वाले देश इंडिया में ड्रेस के ऐसे लुक का होना उसे और खास बना देता है। इस ड्रेस के साथ मॉडल्स ने ब्राइडल ज्वैलरी भी पहनी थी।
इस कलेक्शन में बंधेज, बंदगला, ऑरेंज ह्यूज, अनारकली टच साड़ी आदि देखने को मिली। शो की शुरूआत में मॉडल्स, कांजीवरम साड़ी और हैवी गोल्ड ज्वैलरी में आई। देखें कुछ और झलकियां:

कलर कॉम्बो:
इस कलेक्शन में कलर कॉम्बीनेशन का खास ख्याल रखा गया है। कई रंगों को इस्तेमाल किया गया, वो भी इस तरीके से कि यूनीक भी लगे और अच्छे भी।

ब्राइडल वियर:
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के दूसरे दिन ब्राइडल वियर की धूम रही। आशिमा और लीना ने इस कलेक्शन को पेश करके इस फैशन वीक में जान डाल दी।

साड़ी:
ब्राइडल लंहगा के अलावा ब्राइडल साड़ी को भी पेश किया गया। यह कांजीवरम और अन्य हैवी फैब्रिक से बनी हुई थी, जो बेहद सुंदर थी।

रेड एंड ग्रीन:
इस कलेक्शन में रेड एंड ग्रीन कलर काफी देखने को मिला। यह काफी बोल्ड और ब्राइट थे। साड़ी से लेकर लंहगों में ये रंग बहुत आकर्षक लग रहा था। वैसे इस ड्रेस के बारे में आपका क्या ख्याल है।

लाइव परफॉर्मेंस:
लाइव डांस के बाद रैम्प पर सभी का मूड बदल गया। एक फ्रेशनेस आ गई और परफेक्ट माहौल तैयार हो गया।

हैवी ज्वैलरी:
ब्राइडल कलेक्शन में हैवी ज्वैलरी की धूम रही। भारी पल्लू के साथ भारी ज्वैलरी काफी अच्छी दिखती है। मांगटीका, नेकलेस, झुमका आदि बहुत खास लुक दे रहे थे।

अनारकली:
अनारकली को पहनना और कैरी करना काफी आसान होता है।

ब्राइडल वियर:
भारी साड़ी और जरदोजी के काम वाला लंहगा, दोनों ही ब्राइडल ड्रेस में काउंट होते हैं। बस आपकी आंखों को भा जाएं। ये दोनों ही सही तरीके से पहनने पर परफेक्ट लुक देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
