Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
खूबसूरत बैकलेस गाउन पहन सोनम ने किया IIJW का शुभआरंभ
GJPEC's की ब्रांड अंबेस्डर, सोनम कपूर ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2015 का शुभआरंभ किया। रैंप पर सोनम जब उतरीं तब वहां मौजूद हर किसी की नज़रें केवल सोनम पर ही थीं।
READ: आईआईजेडब्लू 2013 के पहले दिन इन सितारों ने चमकाया रैंप
सोनम ने उस दौरान Michael Costello डिजाइनर गाउन पहन रखा था, जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा था। ग्रीन गाउन पूरा बैकलेस था और नेकलाइन पर शीर डिटेलिंग की हुई थी।

इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के दौरान सोनम ने जो गाउन पहना था वह फ्री फॉल 2015 के Capsule Collection से था। यह गाउन काफी डिजाइनर था, जिसका गला काफी खास था और बिल्कुल केप जैसा लुक प्रदान कर रहा था। इस गाउन को पहन कर सोनम ने शो मे चार चांद लगा दिये।
READ: क्या आप जानते हैं गहनों और रत्नों के ये 8 स्वास्थ्य लाभ

केप जैसे गाउन में डीप कट बैक था, जिससे एक्ट्रेस की बैक बॉडी साफ दिखाई दे रही थी। गले की खूबसूरत दिखाने के लिये सोनम ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग दे कर लो पोनीटेल में बांध रखा था।

सोनम ने शो के दौरान हीरे और पन्ने के गहने पहने हुए थे। एक्ट्रेस ने हीरे के कंगन और पन्ने तथा हीरे की कॉकटेल रिंग और पन्ने के ड्रॉप इयररिंग्स पहने हुए थे। सोनम को स्टाइल देने
वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन रिहा कपूर थी। सोनम को देख कर लग रहा था कि अभी शो में और भी अच्छी अच्छी ज्वेलरीज़ देखने को मिलेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
