Latest Updates
-
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख
IIJW के तीसरे दिन रैंप पर दिखाए इन हंसीनाओं ने अपने जलवे
इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक 2015 में तीसरे दिन सेक्सी मॉडल ने फैबुलस कलेक्शन पेश किया। पेश की गई सभी ज्वैलरी काफी लेटेस्ट और फॉरवर्ड थी, जिन्हे अगर मास्टरपीस कहा जाएं तो कोई बुराई नहीं होगी।
रैम्प पर चलने वाली हर मॉडल के बदन पर चमकने वाली ज्वैलरी खुद में कुछ खास ही थी। तीसरे दिन आने वाली कुछ शोस्टॉपर ने अलग ही रूतबा दिखाया और उन्होने रैम्प पर डांस किया।
वहीं कुछ मॉडल्स ने बहुत ग्रेसफुल तरीके से ज्वैलरी को पेश किया। तीसरे 9 मॉडल्स ने रैम्प पर वॉक करके धूम मचा दी थी। आइए देखते हैं कौन हैं वो खूबसूरत कुडियां:

1. सुनील ज्वैलर्स की ज्वैलरी में कीर्ति सेनन:
कीर्ति सेनन ने तीसरे दिन रैम्प पर सुनील ज्वैलर्स की ज्वैलरी को हल्के पर्पल ड्रेस पर पहना। उन्होने एक मांगटीका (रूबी और स्टोन से बना हुआ), एक डबल लेयर वाला रानी हार (जिस पर फूल गड़े हुए थे), एक सोने का हाथ फूल, रूबी की एक रिंग और गोल्ड का कडा पहना था।

2. आनंद शाह के लिए वॉक किया रिचा चड्डा ने:
व्हाइट कलर की ड्रेस में रिचा चड्डा में आनंद शाह की गले और कानों की ज्वैलरी को पहना, जिसका लुक फ्लावर वाला था। उनके कानों की ज्वैलरी काफी अलग थी, जिसे नॉटेड ईयर कफ कहा जाता है।

3. काइरा आडवाणी ने दर्शाया अक्स के कलेक्शन को:
काईरा एक सेलेब्रिटी शो स्टॉपर थी; जिन्होने अक्स के कलेक्शन को राजकुमारी बनकर पेश किया। पर्पल फ्रॉक ड्रेस में उन्होने रूबी की पर्ल लटकन वाले नेकलस को पहना था, साथ ही चिक मांगटीका लगाया था।

4. यूवे ज्वैलरी में दिखी अदिति राव:
ब्लैक गाउन में अदिति बेहद सुंदर लग रही थी, उन्होने यूवे की ज्वैलरी को पहना था। उन्होने हैवी चोकर सिल्वर और पर्ल नेकलस को पहना था जो उनकी बॉडी पर बहुत फब रहा था।

5. यूवे ज्वैल के लिए मधुर भंडारकर:
इस फेस्ट में मधुर ने यूवे के लिए वॉक किया और व्हाइट शर्ट, ब्लू सूट में एक बो के साथ ब्लैक टूएक्सो पहना। यकीन मानिए, सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई थी।

6. प्रीति के लिए इलयाना डिक्रूजा:
प्रीति के लिए इलियाना ने वॉक किया। उन्होने येलो गाउन पर मल्टीकलर एस्सेसरीज को पहना था।

7. डाईओसा के लिए सोफी चौधरी:
डाईओसा के लिए सोफी चौधरी ने वॉक किया। उन्होने ग्रीन गाउन पर डायमंड और रूबी की ज्वैलरी को पहना।

8. बीरधीचंद्र घनश्यामदास ज्वैलस के लिए उतरी दिया मिर्जा:
लास्ट बट नॉट लीस्ट- दिया मिर्जा। तीसरे दिन का जान दिया मिर्जा थी। उन्होने हैवी अनारकली सूट पहना हुआ था, जिस पर कॉलर गोल्ड नेकलस पहना था।



Click it and Unblock the Notifications
