Latest Updates
-
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी
हरियाली तीज पर पिया का मन लुभाने के लये पहनें हाफ साड़ी
अब वो दिन चले गए, जब हाफ साड़ी को सिर्फ दक्षिण भारत में ही पहना जाता था। इन दिनों हाफ साड़ी पहनना, लेटेस्ट फैशन ट्रैंड में आ चुका है। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण ने इस स्टाइल की साड़ी पहनकर धूम मचा दी।
READ: साड़ी पहनते समय न करें ये 5 गल्तियां
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लहंगा साड़ी का चलन वापस आ गया है, जो कि इससे काफी मिलता जुलता है। नो डाउट..... ये लेटेस्ट ट्रैंड रेड कारपेट के लेवल का है।
READ: हर नव वधु के पास जरुर होनी चाहिये ये 5 सुंदर साड़ियां
इसकी सबसे खास बात यह है कि आपको अपनी वॉर्डरोब के कलेक्शन को हटाने की नहीं बस थोड़ा सा बदलने की जरूरत पड़ती है यानि कॉस्ट इफेक्टिव फैशन...। इस तरह की साड़ी को पहनने के कुछ खास फायदे हैं।

एथनिक लुक:
अगर आप अपने पहनावे में एथनिक लुक लाना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी में कमाल हो जाएगा। रेड कलर की साड़ी को इस तरीके से पहनने पर आने वाला लुक काफी सेक्सी और हॉट होता है।

हर उत्सव पर पहनें:
घर में छोटी सी पूजा रखी गई हो या कोई सेलिब्रेशन, अगर आप रोज के कपड़े पहनें तो भी अच्छा नहीं लगता और ज्यादा भारी ड्रेस पहनें, तब भी थोड़ा अजीब लगे, ऐसे में आप इस तरह की लेटेस्ट ट्रैंड की साड़ी पहनें, खास भी लगेगा और ओवर भी नहीं।

शादी के फंक्शन में:
आपकी दोस्त की शादी हो और कुछ भी भारी पहनने के लिए खुद को मेकअप नहीं कर पा रही हैं तो इस तरह की साड़ी पहनें, आप पर खूब फबेगी।

हैवी ज्वैलरी:
अगर आप भारी गहनों को पहनने का शौक रखती हैं तो लाइट कलर की साड़ी को इस तरह से पहनें, बिल्कुल नया लुक आएगा।

गोल्डन बॉर्डर:
अगर आपके पास गोल्डन बॉर्डर की कई साडि़यां है तो उन्हे न हटाएं। इस तरह से पहनना सीख लें, अच्छा रहेगा। आप चाहें तो किसी चटक रंग के दुपट्टे को भी लपेटकर नया लुक दे सकती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज:
साड़ी को नए तरीके से पहनने से स्टाइल आ जाएगा, लेकिन और भी खास लुक तब आएगा, जब आप ब्लाउज भी नए डिजाइन का बनवाकर पहनेगी। तो क्यों न अभी ही ट्राई करें, इस खास लुक को।



Click it and Unblock the Notifications
