Latest Updates
-
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगाएं ये 6 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन -
Onam 2026: क्यों मनाया जाता है ओणम? जानें इस पर्व का धार्मिक महत्व, कथा और पूजा विधि -
Happy Onam 2026 Wishes: महाबली की कृपा बनी रहे...ओणम पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम -
रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने का सही समय और शुभ मुहूर्त जानें -
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन
ऑफिस के लिए ट्रेंडी लुक के लिये टिप्स
ऑफिस का यूनिफॉर्म पहनने का अर्थ यह नहीं है कि आप भी दूसरों जैसे ही दिखें! कई ऑफिस में यूनिफॉर्म पहनना पड़ता है। इस कारण अच्छा दिखने के लिए आप कपड़ों के साथ अलग अलग प्रयोग नहीं कर पाते।
क्या आपको आश्चर्य हो रहा है कि आप यूनिफॉर्म में भी कैसे ट्रेंडी दिख सकते हैं? जानकारी के लिए पढ़ें। जब आपको ऑफिस में यूनिफॉर्म पहनना होता है तो अलग दिखना थोडा कठिन होता है। परंतु उसी समय यह भी निश्चित है कि आप अपने सहयोगियों से कुछ अलग दिखना पसंद करेंगे।
FREE COUPONS: Grab 90% Off on Women's Footwear at Flipkart
जहाँ कुछ व्यवसाय आपको बाज़ार में आने वाले आधुनिक फैशन के कपड़े पहनने की अनुमति देते हैं वही कुछ अन्य व्यवसायों में आपको सुन्दर और शैली से हटकर कपडे पहनने पड़ते हैं। अपने व्यवसाय की गरिमा को धक्का लगाए बिना मेकअप करना भी एक कला है।
इस बार गर्मियों में बदलेगा फैशन का ट्रेंड
तथा इस कला में कुशलता प्राप्त करने के लिए आपको कुछ सुझावों और उपायों की आवश्यकता होगी। आपकी शैली आपके व्यवसाय को परिलक्षित करती है तथा कुछ मामलों में यह आपकी क्षमता के स्तर का भी सूचक होती है।
यदि आपको आश्चर्य होता है कि ऑफिस यूनिफॉर्म में आप कैसे ट्रेंडी दिख सकते हैं तो ये आसान और प्रभावी उपाय अपनाएँ ताकि आप ऑफिस में कुछ अनोखी और अलग दिखें। इससे आप बेहतर दिखेंगी।

एसेसरीज़
यदि आपके ऑफिस यूनिफॉर्म के साथ एसेसरीज़ पहनने पर कोई पाबंदी नहीं है तो आप विभिन्न शैली की एसेसरीज़ के साथ प्रयोग कर सकती हैं। विभिन्न प्रकार के हल्के आभूषण और एसेसरीज़ पहनें जो पहली नज़र में ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ले।

डिज़ाइनर बैग्स
एक अलग बैग की चमक का स्थान कोई नहीं ले सकता। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका ऑफिस का यूनिफॉर्म कितना फीका है; यदि आप एक स्टाइलिश डिज़ाइनर बैग चुन सकते हैं तो भी आप अलग और आकर्षक दिख सकते हैं। यदि आप उच्च पेशेवर हैं तो कुछ अलग डिज़ाइन वाले ऑफिस बैग्स खरीदें। यह एक रोचक सलाह है जिसका उपयोग आप कर सकते हैं।

हेयरस्टाइल
आपकी शैली को व्यक्त करने में आपकी हेयरस्टाइल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक ही हेयरस्टाइल करने के बजाय विभिन्न प्रकार की हेयरस्टाइल करें। ऐसा न सोचें कि केवल बाल कटवाकर ही आप अपनी हेयरस्टाइल बदल सकती हैं। आप अलग अलग तरीके से कंघी करके, बालों को अलग प्रकार से बांध सकती हैं। आप हेयर कलर का भी प्रयोग कर सकती हैं परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि यह अजीब न दिखे।

घड़ी
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके ऑफिस का यूनिफॉर्म क्या है, एक अच्छी घड़ी आपको लग दिखने में मदद करती है। जहाँ पुरुष ब्रांडेड घड़ियाँ पहनना पसंद करते हैं वही महिलायें सस्ती परन्तु आधुनिक घड़ियाँ पहनना पसंद करती हैं। घड़ी पहनने के उद्देश्य के अलावा घड़ी आपकी गरिमा को भी प्रदर्शित करती है। यह भी एक रोचक सलाह है जी सका उपयोग आप कर सकते हैं।

मेकअप
जहाँ कुछ व्यवसायों जैसे हॉस्पिटालिटी आदि में बहुत अधिक मेकअप की आवश्यकता होती है वहीं अन्य क्षेत्र जैसे मेडिकल आदि में बहुत हल्के या बिलकुल मेकअप की आवश्यकता नहीं होती। अपने व्यवसाय के प्रकार को समझें तथा ऐसे मेकअप का चुनाव करें जो आपके व्यवसाय के अनुकूल हो। परंतु फिर भी आप हमेशा आँखों का मेकअप करके उन्हें महत्वपूर्ण बना सकते हैं।

फुटवियर
यदि आप एक्जीक्यूटिव प्रोफेशनल हैं तो काले या कोर्डोवन चमड़े (स्पेन में बना विशेष चमड़ा) से बने जूते पहनें। याद रखें कि उन पर पॉलिश किया हुआ हो तथा वे चमकते हुए हों। महिलायें बंद जूते या खुले सैंडल पहन सकती हैं। थोड़े ब्रांडेड फुटवेयर पहनने में कोई नुकसान नहीं है क्योंकि आपके फुटवेयर आपके व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करते हैं।

रवैया
आपको हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप अपना एक रवैया रखें जो आपके चरित्र को बयान करती हो। अपने ऑफिस के साथ पहनी जाने वाली एसेसरीज़ को एक वैयक्तिक स्पर्श दें। हमेशा अपने यूनिफॉर्म का गौरव बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications