Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे के अनुसार ऐसे चुनें खुद के लिये इयररिंग्स
भारतीय लोग झुमकों के लिए अत्यधिक प्रेम के साथ पैदा होते हैं। कोई भी अवसर हो, हमारे कान हमेशा सुंदर झुमकों से सजे रहते हैं फिर चाहे वे गपशप या फिर कोई समाचार सुनना चाहते हो।
हालांकि, गपशप या फिर कोई समाचार स्वभाविक रूप से कानों तक आता है, झुमके कभी-कभी भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं।
क्या वे झुमकियाँ आपके चेहरे के अनुरूप होंगी? क्या उन चांदबालियों से आपका चेहरा बड़ा लगता हैं? यहाँ पढि़ए कि आप अपने चेहरे के अनुसार झुमकें कैसे चुन सकते हैं।
READ: स्टाइलिश झुमके से बन जाएं स्टाइलिश

गोल चेहराः
चेहरे को लंबाई प्रदान करने के लिए हम आपको लंबी और पतली बालियों का सुझाव देते हैं। आपको ड्राप पर हल्के से मोड़ वाली बालियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। चंकी झुमके और स्टड आपकी प्राथमिकता सूची में नहीं होने चाहिए।

वर्गाकार चेहराः
आपका चेहरा एक बेहद मज़बूत जाॅलाइन से डिफाइन किया गया है जो लगभग 90 डिग्री के कोण पर है। आपका चेहरा तीव्र कोण से निर्धारित होता है जिन्हें आपको सौम्यता प्रदान करनी चाहिए। आप ऐसे झुमकें पहने जो चैड़ाई की अपेक्षा अधिक लंबे हो। वर्गाकार कैटेगरी में आने वाली किसी भी चीज़ से बचें! लटकन और आयाम वाले झुमके चुनें। कुछ इयर ड्रॉप और उन पर अतिशयोक्तिपूर्ण आकार एक अच्छा विचार होगा। अगर आप स्टड खरीदना चाहती हैं तो चंकी पसंद करें।

आयताकार चेहराः
वर्गाकार चेहरे की ही तरह आयताकार चेहरा भी एक ड्रापिंग जाॅलाइन और गोल ठोड़ी से डिफाइन किया जाता है। हम आपको स्टड की सलाह देते हैं। स्टड और कानों से लगे झुमके आपके लिए बेहतर होंगे। स्टड चुनते समय, चंकी पसंद करें। बटन और गोलाकार भी आपके चेहरे के लिए बेहद अच्छे रहेंगे।

हृदयाकारः
कोणीय जबड़े, गाल की चैड़ी हड्डियाँ और एक पतली ठोड़ी, ये तीन तत्व आपके चेहरे को डिफाइन करते हैं। आपके लिए आकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। झुमके से इस प्रभाव को पलट देना अपने चेहरे को स्टाइल प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे झुमके चुनें जिनका बेस चैैड़ा हो और ऊपर की ओर से पतले हो। उल्टे त्रिकोण और कान के बूंदें आप ही के लिए बने हैं।

ओवल चेहराः
आप एक खुशकिस्मत महिला है। आपके चेहरे पर लगभग हर चीज़ सूट करेगी और आप अपनी पसंद का कुछ भी खरीद सकती है। स्टड, लटकन, और ड्राप झुमके, ये सभी आपके चेहरे को प्रभावशाली बना देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
