Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
जानिये कौन सी बिंदी आपके चेहरे के आकार पर सबसे ज्यादा जंचेगी
यहाँ हम चेहरों के कुछ आकार और उनको निखारने वाली बिंदियों के प्रकार दे रहे हैं। आप भी आजमाइए

भारतीय महिलाओं के लिए बिंदी एक बेहद ज़रूरी श्रृंगार की वस्तु है क्योंकि ये चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है और आपके नैन-नक्शों को भी उभारती है।
बिंदी शब्द संस्कृत भाषा के शब्द 'बिंदु’ से उपजा है जिसका अर्थ होता है छोटा सा गोल चिन्ह। चाहे साड़ी हो या कोई और भारतीय परिवेश, बिंदी हमेशा उस लुक को पूरा करने में भारतीय महिलाओं की मदद करती है।

क्या लेकिन आप जानती हैं, बिंदी के आकार या प्रकार के चुनाव में हुई एक छोटी सी गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है? इसीलिए अपने चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी चुनना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
यहाँ हम चेहरों के कुछ आकार और उनको निखारने वाली बिंदियों के प्रकार दे रहे हैं। आप भी आजमाइए।

1. दिल के आकार का चेहरा: थोड़े से उभरे हुए गाल और नुकीली ठ्योड़ी। इसके साथ चौड़ा माथा। स्पष्ट है कि आपका चेहरा दिल के आकार है। ऐसे में आपको छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगनी चाहिए। बड़ी बिंदी लगाना बहुत बड़ी भूल होगी क्योंकि इससे आपका माथा और भी चौड़ा लगेगा।

2. अंडाकार चेहरा: अंडाकार चेहरे वाली महिलाओं का माथा और ठ्योड़ी एक अनुपात में होते हैं और गालों की हड्डियाँ उभरी हुई होती हैं। इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात है कि वो किसी भी आकार की बिंदियाँ लगा सकती हैं। फिर भी उन्हें लम्बी बिंदी नहीं लगनी चाहिए क्योंकि इससे चेहरा और भी लम्बा लगता है।

3. गोल चेहरा: लम्बी बिंदियाँ गोल चेहरों को निखारती हैं। आप बिंदी का रंग अपने लिपस्टिक और कपड़ों के रंग से मैच भी कर सकती हैं। बड़ी गोल और बिंदियाँ लगाने से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत छोटा लगने लगेगा।

4. त्रिकोण चेहरा: नुकीली ठ्योड़ी और मज़बूत जबड़े और साथ में छोटा सा माथा। ये सब बताता है कि आपका चेहरा त्रिकोण है। चाहे छोटी हो या कोई डिज़ाइनर, आप कोई भी बिंदी लगा सकती हैं। आपके चेहरे पर सभी आकार की बिंदियाँ अच्छी लगेंगी। लेकिन कोई भी आकार चुनने से पहले मौके और अपने परिधान से उसे मैच कर लें। ताकि लोगों पर आपका का अच्छा प्रभाव पड़े।

5. चौकोर चेहरा: यदि आपका माथा, गालों की हड्डियाँ और जबड़े एक ही चौड़ाई के हैं तो आपका चेहरा चौकोर है। आपको गोल या V आकार की बिंदी लगानी चाहिए जिससे आपका चेहरा खिलेगा। किसी भी ज्यामिति आकार की बिंदी लगाने से बचें क्योंकि इससे आपका चेहरा अजीब लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











