Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
8 लिंगरी हैक्स, जो हर लड़की की लाइफ को बना दें और भी आसान
जब भी आप ब्रा का चयन करें या इनका इस्तेमाल करें तो इन बातों को ख़ास रूप से ध्यान में रखे, इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी
लिंगरी आपके शरीर का सबसे नजदीकी वस्त्र होता है जो आपकी त्वचा के सबसे ज्यादा सम्पर्क में रहता है और संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षा प्रदान करता है।
ये आपके शरीर में संक्रमण होने से रोकता है और इससे रैशेज भी नहीं होते हैं। साथ ही इन्हें पहनने से आपको आराम भी मिलता है।
लेकिन जब भी आप इनका चयन करें या इनका इस्तेमाल करें तो इन बातों को ख़ास रूप से ध्यान में रखे, इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी और आपकी लाइफ इजी हो जाएगी:

1. हमेशा सही फीटिंग की ब्रा लें
ज्यादा कसी या ज्यादा ढीली ब्रा न लें। इससे आपको स्तनों में लटकाव आ सकता है या उनमें कसाव हो सकता है। सही ब्रा न पहनने से स्तनों में दर्द भी हो सकता है। कई बार इससे चोट भी लग सकती है। साथ ही सूजन या गांठ भी हो जाती है। इसलिए हमेशा सही आकार और आरामदायक कपड़े की ब्रा लें। हमेशा वायर ब्रा न पहनें। कॉटन ब्रा का इस्तेमाल ज्यादा करें।

2. स्पोर्ट ब्रा एक्सरसाइज के लिये पहनें
जब भी आप एक्सरसाइज करें या कोई भी शारीरिक गतिविधि करें तो स्पोर्ट ब्रा पहनें। इससे आपके ब्रेस्ट में लटकाव नहीं आएगा। साथ ही आपको गतिविधि करने में मदद मिलेगी।

3. अंडरवायर ब्रा से बीमारी नहीं होती
अंडरवायर ब्रा को लेकर मिथक है कि इससे पहनने से बीमारी हो जाती है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे स्तनों को सही आकार मिलता है। आप इसे ऑफिस या दिन के दौरान आराम से हर दिन पहन सकती हैं। रात में इसे उतार दें। अगर आपको वायर ब्रा में सहज महसूस नहीं होता है तो इसका मतलब है कि वो ब्रा सही आकार की नहीं है।

4. हमेशा चुनें अच्छी क्वालिटी की ब्रा
ब्रा या किसी भी अंडरगारमेंट के कपड़े की क्वालिटी बहुत मायने रखती है। हमेशा नरम और मुलायम कपड़े का चयन करें। ताकि आपका पसीना सूख जाएं, आपको खुजली न हो या फिर रैशेज न पडें।

5. नई ब्रा हमेशा धोएं
नई लिंगरी को पहनने से पहले अवश्य धो लें उसके बाद ही पहनें। इससे उसमें लगे कैमिकल और गंदगी साफ हो जाएगी और आपको संक्रमण नहीं होगा।

6. इसे हमेशा साबुन से धोएं
अपने लिंगरी को हमेशा सोप या लिक्विड सोप से धुलें। उन्हें वाशिंग मशीन में डालने से बचें। ब्रश से रगड़कर धुलें। इससे उनकी लाइफ कम होगी लेकिन वो साफ रहेंगे।

7. ब्रा और पेंटी को अलग अलग बैग में रखें
इन वस्त्रों को रखने के लिए एक अलग बैग रखें ताकि आप आसानी से उन्हें जरूरत पड़ने पर ढूंढ सकें।

8. कुछ महीनों में ब्रा बदलें
अपने अंतर्वसत्रों के फटने का इंतजार न करें। इन्हें 6 से 7 महीने में चेंज करते रहें। वरना आपको संक्रमण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
