Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ब्रा खरीदने से पहले हमेशा याद रखें ये 8 टिप्स
बाज़ार में बहुत विकल्प होने के बावजूद भी महिलायें गलत ब्रा का चुनाव करती हैं। केवल इसलिए क्योंकि वे ब्रा खरीदने के नियम नहीं जानती वे अंत में गलत और महंगी ब्रा खरीद लेती हैं।
बाज़ार में बहुत विकल्प होने के बावजूद भी महिलायें गलत ब्रा का चुनाव करती हैं। केवल इसलिए क्योंकि वे ब्रा खरीदने के नियम नहीं जानती वे अंत में गलत और महंगी ब्रा खरीद लेती हैं।
सही और फिट ब्रा खरीदना कोई कठिन काम नहीं है। जी हाँ, इसमें थोडा समय ज़रूर लग सकता है परन्तु यह असंभव नहीं है। यहाँ कुछ निर्देश बताये गए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप उचित ब्रा का चुनाव कर सकती हैं:

किस प्रकार की ब्रा चुनें
ब्रा खरीदने के लिए जाने से से पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि आप किस प्रकार की ब्रा खरीदना चाहती हैं। आजकल बाज़ार में विभिन्न प्रकारों और विभिन्न शैली की ब्रा मिलती हैं। यदि आप अप अपने स्तनों को थोडा बड़ा दिखाना चाहती हैं तो पैडेड ब्रा सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आप एक्स्ट्रा सपोर्ट के लिए ब्रा खरीद रही हैं तो अंडरवायर ब्रा अच्छा विकल्प है। यदि आप स्पोर्ट्स, जिम और अन्य एथलेटिक गतिविधियों के लिए ब्रा खरीदना चाहती हैं तो आप स्पोर्ट्स ब्रा खरीद सकती हैं। एक बार जब आप निर्णय ले लेती हैं कि आपको कौन सी ब्रा खरीदनी है तो आप अगले चरण की ओर जा सकती हैं।

दुकान का चुनाव
इसे ऑनलाइन न खरीदें। अच्छा होगा कि आप विशेष रूप से आप इन कपड़ों के लिए बनाई गयी दुकान से ही इसे खरीदें जहाँ आप इसे खरीदने के पहले पहन कर देख सकें। यदि आप ब्रा के ब्रांड, साइज़ और प्रकार के बारे में निश्चिंत हैं तो ही इसे ऑनलाइन खरीदें।

आराम से सांस ले सकें
ऐसी ब्रा पहनें जिसमें आप ठीक तरह से सांस ले सकें। यदि आप ठीक तरह से सांस नहीं ले पा रही हैं तो हो सकता है कि ब्रा बहुत टाइट (कसी हुई) हो।

स्तन बाहर निकले हुए न दिखें
ऐसी ब्रा बिकुल न खरीदें जिसमें कप में से आपके स्तन बाहर निकले हुए दिखें।

ब्रा सरके नहीं
इस बात का ध्यान रखें कि आपकी ब्रा आसानी से सरके नहीं। यदि ऐसा होता है तो कंधे की स्ट्रिप्स को एडजस्ट करें। और यदि ऐसा करने से भी बात नहीं बनती और ब्रा की स्ट्रिप्स सरक जाती हैं तो संभवत: ये लूज़ होती हैं।

झुक कर देखें
आगे की ओर झुकें और देखें कि क्या आपके स्तन बाहर की ओर निकल रहे है। यदि ऐसा है तो यह ब्रा आपके लिए फिट नहीं है।

ब्रा अपने जगह पर बनी रहे
बायीं ओर मुड़ें और फिर दायीं ओर मुड़ें और देखें कि ब्रा अपनी जगह पर बनी रहती है अथवा नहीं।

पैनल फेब्रिक
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की ब्रा का चुनाव करती हैं। ध्यान रहे कि पैनल का फेब्रिक उरोस्थि पर टिका रहे।



Click it and Unblock the Notifications
