Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वैक्सिंग वर्जिन को पहली बार बिकनी वैक्स करवाते हुए रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
किन इन दिनों बिकनी वैक्स एक स्टैंडर्ड बन चुका है। और हर कोई प्यूबिक हेयर रिमूव करवाने के लिए इस तरीके को अपना रहा है।
इन दिनों बिकनी वैक्स का चलन जोरों पर है। जब आप इस बारे में सोचती हैं तो कई बार लगता होगा कि फीमेल्स कैसे इतना खर्च कर सकती हैं। लेकिन इन दिनों बिकनी वैक्स एक स्टैंडर्ड बन चुका है।
और हर कोई प्यूबिक हेयर रिमूव करवाने के लिए इस तरीके को अपना रहा है। अगर आप वैक्सिंग वर्जिन हैं यानि अभी तक आपने एक बार भी प्यूबिक वैक्स नहीं करवाया है और आप इसे करवाने की इच्छा रखती हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपको थोड़ी सी हिचकिटाहट या शर्म जरूर महसूस होगी।
ऐसे में आपको इन बातों को ध्यान रखना चाहिए:

1.
1. हर किसी को शुरूआत में शर्म लगती है लेकिन सिर्फ एक या दो बार ही। लेकिन आप ध्यान रखें कि ब्यूटी थेरेपिस्ट को ये सब नया नहीं लगता है उनके लिए ये सबकुछ नया नहीं होता है। ऐसे कई मामलों को हैंडल करती हैं। इसलिए ज्यादा शर्म महसूस न करें।

2.
बिकनी वैक्स कई प्रकार की होता है। इसे करवाने से पहले आप पूरी जानकारी ले लें और अपनी ग्रोथ के हिसाब से ही पैकेज का चयन करें। ये कई स्टाईल और शेप की भी होती है जिसे किसी स्पेशल व्यवसाय या प्रोफेशन वाले लोगों के द्वारा चुना जाता है।
ब्राजीलियन बिकनी वैक्स में बीच में बालों की लाइन रखी जाती है बाकी सभी को हटा दिया जाता है। हॉलीवुड प्रकार में पूरी तरह से बालों को हटा दिया जाता है। हाई बिकनी या जी स्ट्रींग वैक्स में अलग शेप में वैक्स किया जाता है।

3.
इस दौरान, आपकी थेरेपिस्ट आपसे काउच या बेड पर लेटने और कपड़े उतारने को कह सकती है। अगर आप इस दौरान अपनी पेंटी को निकालना नहीं चाहती है तो न निकालें, कई लोग ऐसा करते हैं।
इसके बाद वो आवश्यक प्रक्रिया करना शुरू कर देते हैं।

4.
अगर आप कोई स्पेशल वैक्स का प्रकार जैसे- हॉलीवुड या ब्राजीलियन आदि चुनती हैं तो आपको पैंट को रिमूव करना पड़ेगा। ये सैलून या सेंटर पर भी निर्भर करता है कि वो किस तरह का ट्रीटमेंट, प्रॉसेस और उपकरण से ये कर रहा है। पर अगर आपको कहीं भी असहज महसूस हो तो तुंरत रोक दें।

5.
थेरेपिस्ट आप से पैरों को अलग तरीके से रखने को बोल सकता है। कई बार वो एक पैर को एक घुटने के ऊपर रखवा देती है ताकि प्यूबिक एरिया के सभी बालों को देखा जा सकें और उन्हें रिमूव किया जा सकें। इस दौरान, वो स्कीन को प्रोटेक्ट करने के भी उपाय करते हैं ताकि स्कीन को वैक्स के ताप से बचाया जा सकें।

6.
हाथों में दस्ताने पहनकर थेरेपिस्ट हॉट वैक्स को आपके प्यूबिक एरिया की थोड़ी जगह पर अप्लाई करती है। इसके बाद कपड़े या मुस्लिन को वहां पर रखती है और कुछ सेकेंड के लिए दबाये रहती है।
इसके बाद, वहां कसकर पकड़ते हुए उसे खींच लेती है। वो लगातार इसी प्रक्रिया को फॉलो करती है जब तक कि पूरा वैक्स नहीं हो जाता है।

7.
इसके बाद, थेरेपिस्ट आपके कूल्हों के हिस्से तक पहुंचती है लेकिन आपकी योनि को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है। हालांकि, वो इन सभी अंगों को स्पर्श करती है।

8.
इस प्रक्रिया में सभी को अपनी सहन क्षमता के हिसाब से दर्द महसूस होता है। सामान्यत: इसमें वैक्स जितना ही दर्द होता है जोकि महिलाएं आसानी से सहन कर लेती हैं।
कई जगह पर आपको भयानक दर्द होगा और चीख भी निकल सकती है लेकिन कुछ ही देर में आप सामान्य हो जाएगी। ये दर्द कुछ ही सेकेंड का होता है। वैसे आप चाहें तो बाद में एक पेनकिलर टेबलेट ले सकती है।

9.
बाद में थेरेपिस्ट एक बार प्यूबिक एरिया को अच्छे से देख लेता है और सरसरी निगाह डालती है ताकि कोई बाल छूट न जाएं।

10.
अंत में, थेरेपिस्ट एक क्रीम को लगा देती है। इससे थोड़ा अच्छा महसूस होता है। इसके बाद आप कुछ देर आराम करने के बाद अपनी ड्रेस को पहन सकती हैं।

11.
बिकनी वैक्स करवाने के कुछ घंटों के बाद तक उस स्थान में लालिमा बनी रहती है। पर अगले एक महीने तक आपको प्यूबिक एरिया पर बाल नहीं दिखेंगे। इसके बाद, आपको फिर से वैक्स करवाना पड़ेगा।




Click it and Unblock the Notifications
