Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरियाली तीज पर हाथों पर रचाएं मेहंदी, इन घरेलू नुस्खों से होगी मेंहदी रंग डार्क
हरियाली तीज आने में कुछ ही दिन रह गए है। यह त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने दाम्पत्य जीवन और पति की दीघार्यु के लिए कामना करती है। इस दिन महिलाएं 16 शृंगार करती है। इन 16 शृंगारों में से एक शृंगार मेंहदी भी होती है। मेंहदी के बिना तो हरियाली तीज अधूरी मानी जाती है। सुहागनों के लिए तो मेहंदी लगाना बहुत जरुरी माना जाता है।

कहते हैं कि अगर लड़की के हाथों पर मेंहदी का रंग डार्क हो तो उसका पति उसे बहुत प्यार करता है और अगर मेंहदी का रंग फीका रह जाएं तो उसका मन उदास हो जाता है।

ऐसे में आज हम आपको मेंहदी बताएंगे कि इस हरियाली तीज पर कैसे चटक और डार्क मेंहदी रचाने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और साथ ही में मेंहदी का रंग डार्क करने के लिए क्या-क्या घरेलू उपाय करने चाहिए?
मेंहदी लगाने से पहले और बाद में इन बातों का रखें ख्याल
. मेंहदी लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें ताकि अगर आपके हाथों पर किसी तरह का लोशन या फिर ऑयल लगा हो वह साबुन से हाथ धोने पर निकल जाए।
. वैक्सिंग या स्क्रबिंग मेंहदी लगवाने से पहले ही करें क्योंकि मेंहदी लगाने के बाद स्क्रब या वैक्स करने से मेंहदी का रंग फीका पड़ सकता है।
.अगर आप चाहती है मेंहदी का रंग डार्क चढ़े तो इसे लगाने पर सीधा सूरज की रोशनी में नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे मेंहदी जल्दी सूख जाएगी और सूरज की रोशनी मेंहदी का रंग फीका बना देगी।
. मेंहदी झड़ने के बाद हाथों को पानी से दूर ही रखें। अगर आपको पानी में कोई करना पड़े तो हाथों ग्लब्स पहनकर करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ग्लब्स पहनने से हाथों में पसीना आ सकता है, जिससे मेंहदी का रंग फीका पड़ सकता है।
. सूखी मेंहदी को हाथों से उतारने के लिए पानी का कभी भी इस्तेमाल न करें। हाथों को रंगड़ कर मेंहदी उतारें या फिर इसके लिए बटर नाइफ की मदद लें। इसके बाद जितना समय बीतता जाएगा, मेंहदी का रंग उतना ही डार्क होता जाएगा।
मेंहदी का रंग डार्क करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
चीनी और नींबू
मेंहदी का रंग डार्क चढ़ाने के लिए चीनी और नींबू का घोल तैयार कर लें। इसे मेंहदी सूखने पर हाथों पर लगाएं। यह पेस्ट चिपचिपा होने पर मेंहदी को उतरने नहीं देता।
सरसों का तेल
मेंहदी सूखने पर इसे हटाने से 30 मिनट पहले इस पर सरसों का तेल लगाएं। इसे लगाने से मेंहदी आसानी से निकल जाएगी और यह डार्क भी होगी।
विक्स या आयोडेक्स
मेंहदी को हमेशा शाम को लगाएं ताकि यह रात भर लगी रहें। फिर इसे हटाने के बाद विक्स या आयोडेक्स लगाएं। इन बाम के गर्म होने के कारण यह गहरा रंग देंगे।
दस्ताने पहनें
विक्स या आयोडेक्स लगाने के बाद हाथों को गर्मी देने से लिए दस्ताने पहनें। इससे हाथों को पर्याप्त गर्मी मिलेंगी और मेंहदी का रंग डार्क होने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
