Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बर्थडे स्पेशल: दिवाली पर शाही लुक के लिए अदिति राव हैदरी के कुर्ता सेट से लें आइडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अदिति राव हैदरी अपने कमाल के ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती है। अदिति राव हैदरी किसी भी आउटफिट शाही अंदाज में कैरी करती हैं। अदिति राव हैदरी आज अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिवाली में बहुत कम समय बचा हुआ है।

दिवाली पर स्टनिंग और खूबसूरत लुक के लिए आप अदिति राव हैदरी के वॉर्डरोब से आइडिया ले सकती हैं। दिवाली पर आप सिंपल कुर्ता सेट को एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तरह ग्रेसफुल अंदाज में कैरी कर सकती हैं। दिवाली पर कुर्ते में शाही लुक के लिए आप अदिति राव हैदीरी के लेटेस्ट लुक को फॉलो कर सकती हैं। चलिए देखते हैं अदिति राव हैदरी का क्लासी और खूबसूरत अंदाज।

ग्रीन कुर्ते में शाही लुक
दिवाली के दिन क्लासी और स्टनिंग लुक के लिए आप अदिति राव हैदरी के इस सिंपल ग्रीन कुर्ते को कैरी कर सकते है। अदिति राव ने वाराणसी सिल्क का ब्रोकेड वी नेकलाइन कुर्ता कैरी हुआ है। एल्बो लेंथ स्लीव कुर्ते में अदिति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अदिति ने कुर्ते के साथ मैचिंग शरारा पहना है। इस खूबसूरत शरारा सेट केसाथ झुमका पहना हुआ है। बालों को हल्क कर्ल किया हुआ है। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के शरारा सेट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी दिवाली पर अदिति के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।

ऑरेंज कुर्ता और स्कर्ट में अदिति राव हैदरी
दिवाली के दिन सिंपल आउटफिट में क्लासी लुक के लिए आप अदिति राव हैदरी के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। अदिति राव हैदरी ऑरेंज कलर के कुर्ते और स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अदिति के ऑरेंज कुर्ते पर गोल्डन कलर का प्रिंट वर्क है। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव कुर्ते को मैचिंग स्कर्ट के साथ कैरी किया हुआ है। अदिति ने इस आउटफिट के साथ गोल्ड झुमके पहने है। अदिति ने बालों को हल्का कर्ल किया हुआ है जो उनके लुक को अट्रेक्टिव बना रहता है। ऑरेंज कलर के आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। दिवाली के लिए अदिति राव का ये लुक एकदम परफेक्ट है।

चेरी रेड कलर शरारा सेट में अदिति राव हैदरी
फेस्टिव सीजन के लिए अदिति राव हैदरी का चेरी रेड कलर शरारा सेट एकदम परफेक्ट है। अदिति ने स्ट्रैपी कुर्ता शरारा पैंट के साथ कैरी किया हुआ है। स्ट्रैपी फ्रॉक स्टाइल कुर्ता में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अदिति ने शरारा सेट के साथ मरोडी वर्क दुपट्टा कैरी किया है। अदिति राव ने अपने आउटफिट के साथ झुमके कैरी किया हुआ है। अदिति ने पिंक आउटफिट के साथ पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। हल्के कर्ल में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।



Click it and Unblock the Notifications
