Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी प्रमोशन के दौरान आलिया ने पहने यह इयररिंग्स, स्टाइल में बेबो भी रह गई पीछे
जब बात स्टाइल की होती है, तो एक्सेसरीज के साथ प्ले करके भी कई डिफरेंट लुक्स क्रिएट किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, एक सिंपल आउटफिट के साथ स्टाइलिश एक्सेसरीज आपको एक स्टनिंग लुक दे सकती हैं। हालांकि, एक्सेसरीज के साथ प्ले करने के मामले में बॉलीवुड डीवाज भी पीछे नहीं है। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी के दौरान अपनी एक्सेसरीज के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए। इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में जिस एक्सेसरीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थे उनके इयररिंग्स। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलिया भट्ट के कुछ इयररिंग्स लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप भी एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं-

थ्री-टियर झुमके
एथनिक वियर आउटफिट जैसे सूट या साड़ी के साथ झूमके बेहद अच्छे लगते हैं। इस लुक में आलिया ने भी आइवरी कलर की रेशमी ऑर्गेन्जा साड़ी के साथ झूमकों को पहना था, लेकिन उनका स्टाइल यकीनन काफी ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव है। दरअसल, उन्होंने क्यूरियो कॉटेज के थ्री-टियर झुमकों को स्टाइल किया, जो उनके फैशन गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं।

राउंड इयररिंग्स
कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है कि राउंड इयररिंग्स लुक बोरिंग होता है। लेकिन अगर आप किसी पार्टी में एक्सेसरीज को मिनिमल लेकिन एलीगेंट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आलिया का यह लुक देखें। इस लुक में आलिया ने पुनीत बलाना की ऑर्गेन्जा सिल्क साड़ी के साथ राउंड इयररिंग्स को स्टाइल किया। इस राउंड इयररिंग्स में मोती और स्टड उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।

फ्लोरल इयररिंग्स
फ्लोरल एक ऐसा स्टाइल है, जो किसी भी लुक में अच्छा लगता है। अमूमन महिलाएं अपने लुक को रिफ्रेशिंग बनाने के लिए फ्लोरल प्रिंट या फ्लोरल एंब्रायडिड आउटफिट को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप लीक से हटकर कुछ करना चाहती हैं तो ऐसे में आलिया की तरह फ्लोरल इयररिंग्स को स्टाइल करें।

पी-कॉक झूमके इयररिंग्स
झूमके एक ऐसे इयररिंग्स हैं, जो हमेशा से ही लड़कियों की फेवरिट लिस्ट में रहे हैं और आलिया को भी तरह-तरह के झूमके पहनना अच्छा लगता है। इस लुक में आलिया ने रॉ मैंगो की साड़ी के साथ पीक-कॉक इयररिंग्स को स्टाइल किया। यह उनके लुक को यकीनन बेहद आकर्षक बना रहे थे। यह इयररिंग्स अपाला ब्रांड से थे।

पर्ल इयररिंग्स
अगर आप अपने ओवरऑल लुक में अपनी एक्सेसरीज खासतौर से इयररिंग्स को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में पर्ल इयररिंग्स को स्टाइल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। आलिया ने इस लुक में जिस तरह पर्ल इयररिंग्स को कैरी किया है, उसे देखकर यकीनन आप भी आलिया के फैशन गेम की कायल हो जाएं। उन्होंने आइवरी कलर के सूट और प्लीटेड पैंट के साथ बिग साइज राउंड पर्ल इयररिंग्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया।

सिल्वर झूमके इयररिंग्स
आलिया भट्ट के एक्सेसरीज वार्डरोब में झूमकों का एक बिग कलेक्शन है और हर बार वह उसे एक न्यू लुक में कैरी करती हैं। इस बार उन्होंने पिंक कलर के फ्लोरल ब्लाउज के साथ सिल्वर कलर के झूमकों को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। उनका यह इयररिंग्स लुक केजुअल्स से लेकर पार्टीज तक में अच्छा लगेगा। आप व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी व सूट के साथ आलिया के इस इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

एमरेल्ड इयररिंग्स
अगर आप पार्टी में बेहद ही एलीगेंट तरीके से खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो आलिया के इस इयररिंग्स लुक से आइडिया लें। उन्होंने सिल्वर सीक्वेंस और सफेद कढ़ाई की साड़ी के सज्ञथ अंजलि भीमराजका फाइन ज्वेल्स के एमरेल्ड इयररिंग्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। उनके यह इयररिंग्स पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए आप मैचिंग रिंग्स को भी पहन सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड झूमके
जब बात झूमकों की होती है तो उसमें स्टाइल ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। लेकिन एक स्टाइल जो हर महिला को पसंद आता है, वह है ऑक्सीडाइज्ड झूमके। अभिलाषा ज्वेलरी के ये ट्राइबल स्टेटमेंट इयररिंग्स यकीनन आलिया के लुक को बेहद खास बना रहे हैं। खासतौर से, व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी के साथ आलिया के यह इयररिंग्स हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे।

सर्कुलर इयररिंग्स
इस लुक में आलिया ने ख्याति पांडे की यूनिकॉर्न साड़ी के साथ सर्कुलर पोल्की इयररिंग्स को स्टाइल किया। केजुअल्स में आलिया का यह मिनिमल एक्सेसरीज लुक यकीनन तारीफ के काबिल है।

बिग साइज इयररिंग्स
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए केवल इयररिंग्स के साथ प्ले करना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलिया के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में आलिया ने अपने साड़ी लुक में बिग साइज राउंड बल्की इयररिंग्स को स्टाइल किया, जो यकीनन उन पर काफी अच्छे लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
