Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एलीगेंट लुक के लिए आलिया भट्ट के इन लेटेस्ट ब्लाउज कलेक्शन से लें आइडिया, मिलेगा बोल्ड लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का एक से बढ़कर एक फैशनेबल अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी कैरी की है। उन्होंने प्रमोशन के दौरान कई डिफरेंट डिजाइन की व्हाइट साड़ी पहनी है। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्रेडिशनल फैशन स्टेटमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है।

आलिया भट्ट की व्हाइट साड़ी के साथ उनका लेटेस्ट और डिफरेंट डिजाइन के ब्लाउज भी फैंस को आकर्षित कर रहा है। अगर आप भी साड़ी के साथ लेटेस्ट ब्लाउज की तलाश में है तो आप आलिया भट्ट के ब्लाउज कलेक्शन से आइडिया लें सकती हैं। आइए देखते हैं डिफरेंट टाइप के ब्लाउज डिजाइन।

स्लीवलेस ब्लाउज
स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए आलिया भट्ट का ये स्लीवलेस ब्लाउज एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने सिंपल व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। वहीं इन दिनों स्लीवलेस ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। आलिया भट्ट ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। आप भी आलिया भट्ट के ब्लाउज को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

स्ट्रिंग बैकलेस ब्लाउज
स्ट्रिंग बैकलेस ब्लाउज एक ऐसा डिजाइन है जो कभी भी फैशन ऑफ नहीं होता है। स्ट्रिंग बैकलेस ब्लाउज हमेशा ट्रेंड में बना रहता है। आप स्ट्रिंग बैकलेस ब्लाउज को कभी भी कैरी कर सकते हैं। आलिया भट्ट ने व्हाइट साड़ी के साथ स्ट्रिंग बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है।

प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज
एलीगेंट और बोल्ड लुक के लिए आप प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आलिया भट्ट ने व्हाइट साड़ी के साथ 3 हाफ स्लीव प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना हुआ है। बेस्ट फ्रेंड की शादी में साड़ी पहन रही हैं तो आपके लिए प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज
बोल्ड और स्टाइलिश लुक के लिए आप स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट ने व्हाइट साड़ी के साथ स्पेगेट स्ट्रैप ब्लाउज को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है। आलिया ने स्पेगेटी स्ट्रेप ब्लाउज को शिफॉन की साड़ी के साथ कैरी किया है।

स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन
आलिया भट्ट बॉलीवुड में न केवल अपने शानदार अभिनय बल्कि कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है। आलिया भट्ट लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन है। आलिया भट्ट के इस ब्लाउज डिजाइन की बात करें तो एक्ट्रेस रेड साड़ी के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

राउंड नेकलाइन ब्लाउज
राउंड नेकलाइन ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है। एक्ट्रेस ने व्हाइट फ्लोरल बॉर्डर साड़ी के साथ राउंड नेकलाइन 3 हाफ स्लीव ब्लाउज पहना है। अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज नहीं पहनना चाहती है तो आपके लिए 3 हाफ स्लीव राउंड नेकलाइन ब्लाउज एकदम परफेक्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
