Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अनुष्का रंजन की तरह लहंगे का साथ कैरी करें कमरबंध, वेडिंग सीजन में दिखेंगी स्टाइलिश
ज्वैलरी के बिना किसी भी दुल्हन और महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। नेकलेस, ईयररिंग्स, मांग टीका, नथ और चूड़ा किसी दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वहीं इन दिनों कमरबंध काफी ट्रेंड में है। दुल्हन डिफरेंट अंदाज में कमरबंध को कैरी कर सकती हैं। आजकल व्हाइट मोती और स्टोन वर्क कमरबंध महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में है। महिलाएं कमरबंध ना केवल ट्रेडिशनल बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर रही हैं।अनुष्का रंजन ने मेहंदी सेरेमनी के दौरान कमरबंध को बेहद स्टाइल अंदाज में कैरी किया है। आप भी अनुष्का रंजन की तरह कमरबंध को कैरी कर सकते हैं।

अनुष्का रंजन की तरह कैरी करें कमरबंध
इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दिनों अनुष्का रंजन की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरु हो चुकी है। अनुष्का रंजन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के दौरान कमरबंध को बेहद स्टाइलिश अंदाज से कैरी किया है। अनुष्का रंजन ने मेहंदी सेरेमनी में अनिता डौंगरा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा कैरी किया है। ग्रीन कलर के लहंगे में अनुष्का रंजन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का रंजन ने लहंगे के साथ दुपट्टे को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ है।
अनुष्का रंजन ने कमरबंध की मदद से दुपट्टे को कैरी किया है। अनुष्का रंजन का कमरबंध और दुपट्टा दोनों ही स्टनिंग लग रहे हैं। आप भी वेडिंग सीजन में अनुष्का रंजन की तरह कमरबंद कैरी कर सकते हैं।

कैसे कमरबंध के साथ कैरी करें दुपट्टा
कमरबंध के साथ दुपट्टा कैरी करना बहुत ही आसान है। कमरबंध के दुपट्टा कैरी करने के बाद आपको बार बार दुपट्टा ठीक करने की जरुर नहीं होगी। सबसे पहले दुपट्टे को पीछे शोल्डर आगे की तरफ रखें। उसके बाद फ्रंट से दुपट्टा सेट करें इसके बाद कमरबंध लगाएं।




Click it and Unblock the Notifications
