Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
BAFTA 2023: रेड कार्पेट में क्लासिक स्टाइल, रंगों और ग्लिटर का बोलबाला रहा

बाफ्टा। यानी ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन अवार्ड्स। इस बार बाफ्टा का 76 सीजन था। इस बार बाफ्टा 2023 इंग्लैंड के लंदन में रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया। हर बार यहां सिलेब्रेटीज धूम रहती है। हर साल की तरह इस बार भी हरेक में बाफ्टा के लिए क्रेज था। बाफ्टा 2023 में इंग्लैंड के लंदन में रॉयल फेस्टिवल हॉल सेलिब्रिटीज की भीड़ थी। रिपोर्ट से मालूम चला है कि हर सेलिब्रिटी का आउटफिट बेहतरीन था। या यूं कहें कि हर आउफिट से फैशन ट्रेंड और आइडियाज की नदी बह रही थी। जानते हैं कि आप भी फैशनिस्टा हैं। बाफ्टा की यह खबर जानते हीं आपमें खलबली मच गई होगी कि आखिर रेड कार्पेट स्टाइल क्या रहा होगा, किसने क्या पहना, सबसे अलग आउटफिट किसका था...ऐसे कई सवाल। निश्चिंत रहें। सिर्फ आपके लिए गहन रिसर्च की बाफ्टा 2023 की फैशन के लिहाज से।
1. वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी ने मैचिंग कलर स्कीम के आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर चले और लोगों का ध्यान खींचा। जबकि केट ने फैशन डिजाइन अलेक्जेंडर मैकक्वीन का वॉन शोल्डर गाउन पहना। यह गाउन व्हाइट कलर का था। केट इस गाउन को 2019 में भी पहन चुकी हैं। विलियम ने एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो का विकल्प चुना। कल मिलकार कह सकते हैं कि कपल इस आउटफिट में एवरग्रीन और क्लासिक लग रहा था।
2. जोडी टर्नर-स्मिथ ने पर्पल कलर के फेदर्स और रत्नजड़ित पोशाक पहन रखी थी। इसे उन्होंने स्टेटमेंट चोकर के साथ पेयर किया था।
3. इस बार कैथरीन ज़ेटा-जोन्स कमाल की लग रही थीं। एक बार उन्हें यहां देख लें, तो आप आंखें नहीं उठा सकते। कारण था आउटफिट में निखरती कैथरीन। आउटफिट में था पर्पल और बेज कलर का गाउन। गाउन को सुंदर बना रहा थे मोती। वेस्ट लाइन से नीचे पहुंचते ही ट्रांसपेरंट गोल्ड स्कर्ट गाउन को सुंदर बना रही थीं।
4. केट ब्लैंचेट एक काले मखमली मैसन मार्गिएला गाउन में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने लेयर वाले पर्ल नेकल्स के साथ पेयर किया। यह नेकल्स को हाईलाइट किया कानों में छोटे साइज के पर्ल्स के टॉप्स और हाथों में कुछ नहीं पहना। साथ ही मेकअप किया नेचुरल।
5. फ्लोरेंस पुघ ने ब्राइट ऑरेंज रिक्की फ्रिल्छ गाउन पहना। इसे फैशन डिजाइनर नीना रिक्की ने डिजाइन किया था। यह फ्रिल्ड गाउन मेश फैब्रिक से बना था। इसकी नेकलाइन के चारों ओर मेश फैब्रिक की रफल्स की परतों को लगाया गया था। गाउन की शेप वेस्ट लाइन से नीचे जाते हुए फिशटेल स्कर्ट जैसी है। गेहरे पर कई मेश फैब्रिक से रफल्स की परतें थीं।
6. अरमानी प्राइव की सिल्वर स्ट्रैपलेस ड्रेस में केरी कोंडोन काफी खूबसूरत लग रही थीं।
7. लुई वुइटन की गोल्डन, स्ट्रैपलेस, अलंकृत, बॉलगाउन ड्रेस में होयॉन जंग प्यारी लग रही थी। उन्होंने इस बॉलगाउन में अपनी खूबसूरती को और निखारा डायमंड नेकलेस और रेड लिप्स से।
8. डबल ब्रेस्ट जैकेट के साथ ब्लैक सूट, मैचिंग ब्लैक टाई और कॉन्ट्रास्टिंग क्रिस्प व्हाइट क्लासिक शर्ट में जैमी डोरनान हैंडसम लग रहे थे.
9. लिली जेम्स ने एक तमारा राल्फ गाउन पहना। इस गाउन के चेस्ट एरिया में मोतियों से 'स्पाइडर वेब' था। पूरे आउटफिट का एरिया सुपर कैची था। उन्होंने इसे बुलगारी ज्वैलरी के साथ पेयर किया।
image credit- ANI



Click it and Unblock the Notifications
