Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
न्यू ईयर पार्टी में पहननी है साड़ी तो वेजेज से लेकर मोजरी शूज पेयर कर लगें गॉर्जियस
न्यू ईयर पार्टी में ज्यादातर का यही आइडिया होता है कि वो वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैचिंग का शू पहनकर कूल लगें। लेकिन अगर आप साड़ी के साथ अलग अलग तरह के सैंडिंल्स और शू पहन कर बहुत की एलिगेंट और स्टनिंग लग सकती हैं। आप में से काफी लोग यहीं थिंक करते हैं कि साड़ी के साथ सिर्फ हील्स ही अच्छी लगती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जो महिलाएं किसी मेडिकल इश्यू की की वजह से हील्स नहीं पहन सकती हैं या उनमें कंफर्टेबल नहीं हैं, वे साड़ी बिल्कुल नहीं पहन सकती हैं!, ये बिल्कुल गलत है। हम यहां पर आपको बता रहे है कि साड़ी आप बिना हील्स के भी पहन सकती हैं और उस पर आप किस तरह के शू को कैरी करके गॉर्जियस लग सकती हैं।

फ्लैट फ्लॉप
यंग लड़कियां काफी एक्टिव होती हैं और उन्हें ऐसे जूतों की आवश्यकता होती है जिनमें वे आसानी से चल सकें। अगर आप अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी कार्यक्रम के लिए जा कर रहे हैं तो प्लैट फ्लॉप एक बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि वे बहुत आरामदायक होते हैं।

वेजेज
वेजेज दुनिया की सबसे कम्फर्टेबल हील्स हैं और साड़ी के साथ पहनने पर ये काफी अच्छी लगती हैं।

स्ट्रैपी सैंडल
जब साड़ी पहनने की बात आती है तो यकीनन आप साड़ियों को बेहद शालीनता और आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं। आप उनको खूबसूरत जूतों के साथ पेयर कर सकती हैं।

स्टिलेटोस
महिलाएं साड़ी और स्टिलेटोस पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें सबसे शानदार कॉम्बिनेशन माना जाता है। बॉलीवुड दीवाज़ को आपने अक्सर इस कॉम्बीनेशन के साथ देखा होगा।

मोजरी शूज
अगर आप किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की शादी में जा रही हैं तो आप निश्चित रूप से बहुत घूम रही होंगी और इसलिए आप अपनी भारी-भरकम साड़ी के साथ पहनने के लिए आरामदायक लेकिन स्टाइलिश मोजरी पहनना चाहेंगी। तो अपनी साड़ी को फैंसी मोजरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

कोहलापुरी के साथ साड़ी स्टाइल करें
आप साड़ी के साथ कोहलापुरी को आसानी से पेयर कर सकती है, और इस कॉम्बीनेशन के साथ आपका साड़ी लुक निखर कर सामने आता है।



Click it and Unblock the Notifications
