Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिर से ट्रेंड में लौट आईं बूटकट जींस, सेलेब्स कुछ इस तरह कर रहे हैं कैरी
फैशन जगत में कुछ आउटफिट्स कभी ट्रेंड से बाहर हो जाते हैं और फिर कुछ समय में बाद वह लौटकर भी आते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है बूटकट जींस का। जो 60 के दशक में काफी चलन में थीं। एक समय में यह फैशन जगत में कल्चर मूवमेंट का भी हिस्सा रहीं। जिसे लंबे समय तक लोगों ने कैरी किया। लेकिन धीरे-धीरे यह चलन से बाहर हो गईं। अब एक बार फिर से यह ट्रेंड में लौट आई है।

एक ऐसी जीन्स होती है, जो स्किन टाइट जींस होती है, लेकिन घुटनों से नीचे यह थोड़ी वाइड होती है, आपको एक चिक लुक देती है। इन दिनों बॉलीवुड के सोशल मीडिया फैशन ट्रेंड पर राज करने वाले स्टार किड्स बूटकट जींस के ट्रेंड को अपना रहे हैं। जिससे आईडियाज लेकर आप खुद भी अपना स्टाइल अपडेट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं उनके यह लुक्स-

अनन्या पांडे का बूटकट जींस लुक
हाल ही में अनन्या पांडे बूटकट जींस में नजर आईं। उन्होंनें व्हाइट हाई नेक क्रॉप टॉप के साथ लाइट वॉश बूटकट जींस को पेयर किया था, जिसमें वह सुपर स्टाइलिश दिख रही थीं। उनकी स्लीवलेस क्रॉप टॉप में बेज स्ट्राइप्ड डिटेल्स थीं और बूटकट जींस का फिट और फ्लेयर लुक उनके पैरों को बहुत अच्छी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक मास्क कैरी किया था और साथ में एनिमल प्रिंट बैग को भी कैरी किया था। हेयर्स को उन्होंने साइड-पार्टेड स्टाइल में ओपन लुक कैरी किया था और चंकी व्हाइट किक्स के साथ उन्होंने स्पोर्टी गर्ल लुक को पूरा किया।

खुशी कपूर का बूटकट जींस लुक
ख़ुशी कपूर ने गहरे नीले रंग की बूटकट जींस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। उन्होंने इसे ब्लैक कलर के वी नेक स्वेटर के साथ पेयर किया, जो हमेशा की तरह शानदार लग रहा था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक मिनी बैग कैरी किया और मैचिंग सॉक्स के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने। खुशी ने बूटकट जींस को एक ट्विस्ट के साथ कैरी किया था, उसके बूटकट जीन्स के बॉटम में स्लिट्स थे, जो उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहे थे। उन्होंने सेंटर-पार्टेड स्लीक हेयरडू और डेवी फेस और न्यूड लिप्स के साथ अपने लुक को परफेक्ट बनाया।

शनाया कपूर का बूटकट जींस लुक
शनाया कपूर ने अपनी लाइट-वॉश बूटकट जींस को क्रॉप्ड व्हाइट बैंड्यू टॉप और ब्राइट येलो कार्डिगन के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्सऔर एक मिनी बैग को स्टाइल किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने क्लासिक गोल्ड हूप इयररिंग्स और लेयर्ड नेकलेस और डार्क शेड्स के साथ नो मेकअप लुक को चुना। केजुअल्स में शनाया कपूर बेहद ही स्टाइलिश लग रही थीं।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बूटकट जींस इन दिनों काफी ट्रेंड में है और स्टार किड्स के बीच भी इसका पैशन देखा जा रहा है। क्लासी दिखने और कम्फर्टेबल महसूस करने के लिए आप इसे डेट नाइट, क्लब या इंटिमेट पार्टियों में भी कैरी कर सकते हैं। तो, आपको इन तीनों डीवाज़ में से किसकी बूटकट जींस का स्टाइल सबसे अच्छा लगा? यह हमें नीचे कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
