Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लॉन्ग टॉप से लेकर कुर्ती में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इस तरह कैरी करें लेगिंग

फैशन की दुनिया में महिलाओं के लिए लेगिंग किसी वरदान से कम नहीं है। पहनने में कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ ये हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी की जा सकती है। लेकिन इसे स्टाइल करने का सही तरीका आपको पता होना जरूरी है। ऐसे में आज हम उस आर्टिकल के जरिए आपको लेगिंग्स को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप भी लेगिंग में स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
कैसे चुनें सही लेगिंग
लेगिंग्स एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप हर मौसम में कैरी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सही तरीके से लेगिंग नहीं पहनती है, तो ये काफी अटपता भी लग सकता है। क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग इसे पैंट की तरह कैरी करने लगते हैं। और उसी के हिसाब से इसके साथ टॉप भी पहनने लगते हैं। जो आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। अगर आप लेगिंग को सही तरीके से पहनना जानते हैं, तो आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। जैसे, आप इसे कुर्ती के साथ पहनकर अपना ट्रेडिशनल लुक दिखा सकती हैं।
1. साइज
लेगिंग हर साइज में आती है। ऐसे में अपने साइज का लेगिंग चुनना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा टाइट लैगिंग्स पहनते हैं, तो भी ये आप के लुक को बिगाड़ सकता है, और अगर आप लूज लेगिंग पहनते है, तो भी ये आप पर खराब लग सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें की अपने बॉडी के साइज के हिसाब से ही लेगिंग चुने। लेगिंग्स को आप आप ऐसे टॉप के साथ पेयर करें, जो हिप्स के नीचे तक हो। ऐसे में लेगिंग के साथ आपका लुक ज्यादा अच्छा नजर आएगा।
2. लंबाई
लेगिंग्स कई साइज के साथ अलग-अलग लंबाई में भी आते हैं। ऐसे में आप कितनी लंबाई की और कैसी लेगिंग पहनना चाहती है, ये पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। बस इस दौरान लेगिंग की लंबाई के साथ अपने टॉप का भी सही चुनाव करने की कोशिश करें।
3. फेब्रिक
वैसे तो मार्केट में कई तरह के लेगिंग मिलती हैं। लेकिन कॉटन और लाइक्रा फेब्रिक में लेगिंग सबसे अच्छे होते हैं। अगर आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से लेगिंग चुन रही हैं, तो कॉटन और लाइक्रा लेगिंग ही चुनें।



Click it and Unblock the Notifications
