Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Corporate Fashion: प्रोफेशनल वर्ल्ड में प्रवेश करने जा रही हैं तो इन कॉर्पोरेट लुक को कैरी करें
जब आप अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके, वर्क मोड में प्रवेश करते हैं तब आप कॉलेज के फंकी लुक से सीधे कॉर्पोरेट लुक में आ जाते हैं। ये काफी महत्वपूर्ण हैं, कि जब आप ऑफिस जाना शुरू करें तो आपका आउटफिट एक पेशेवर की तरह ही नजर आए। एक प्रोफेशनल के रूप में आपका आउटफिट आपके प्रोफेशन को डिफाइन करता है। आप अपने सही आउटफिट से खुद में आत्मविश्वास पैदा करते हैं। जो आपके प्रोफेशन में आगे बढ़ने के लिए अहमियत रखता है।

आप अपने प्रोफेशनल लुक से सामने वाले पर इंप्रेशन बना सकते हैं, चाहे आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हो या किसी मीटिंग के लिए, आपका पहनावा सबसे पहले कैच किया जाता है।
यहां पर आपको प्रोफेशनल आउटफिट आइडियाज दे रहे हैं जो आपकी काम में साथ देंगे।
1. जींस और ब्लेजर- ये प्रोफेशनल आउटफिट बहुत ही कॉमन और अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। ये बिजनेस लुक के लिए आइडियल है। इस आउटफिट में आप ब्लैक या व्हाइट या फिर न्यूट्रल कलर को आराम से कैरी कर सकती हैं। जींस की लंबाई का ध्यान रखें। इसके साथ आप हील्स या लोफर्स कैरी कर सकती हैं।

2. मिडी स्कर्ट और ब्लाउज- कॉर्पोरेट वर्ल्ड में मिडी स्कर्ट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। मौसम के हिसाब से आप अपनी स्कर्ट के फैब्रिक को चुन सकते हैं। आपकी स्कर्ट घुठने से थोड़ा सा नीचे हो, इसके साथ आप शर्ट को कैरी कर सकती हैं, या फिर लूज टी-शर्ट भी कैरी की जा सकती है। आप इसके साथ हील्स या फिर बैली पहन सकती हैं।

3. जंपसूट- जंपसूट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। जंपसूट को आप एक ही रंग में कैरी कर सकें। ऑफिस के लिए आप जंपसूट को कैरी करने के लिए रंगो का चुनाव सोंच-विचार कर करें। आप ब्लैक, नेवी, या फिर लाइन डिजाइन के जंब सूट पहन सकती हैं। इसके साथ आप लाइट नेकलेस या स्मॉल इयररिंग्स सेट कर सकते हैं। आप हाई हील इसके साथ पहन सकती हैं।

4. सिल्क ब्लाउज़ और हाई-वेस्टेड ट्राउज़र्स- ये भी आपके पास अच्छा विकल्प है, सिल्क ब्लाउज और हाई-वेल्टेड आपके लुक को इनहॉन्स करता है। साथ में पंप या लोफर्स कैरी कर सकती हैं।

5. क्रॉप्ड ट्राउज़र्स और ब्लाउज़: कॉर्पोरेट कल्चर में क्रॉप्ड ट्राउज़र्स एक अच्छा फैशन विकल्प है। इसके लिए आप सॉलिड कलर सेलेक्ट करें। आप पंप सैंडिल या लोफर्स को कैरी करें।



Click it and Unblock the Notifications
