Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
स्कर्ट के साथ इस तरह के फुटवियर करें कैरी, दिखेंगी स्टनिंग

आज के समय में महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए शॉर्ट स्कर्ट कैरी करती हैं। छोटी हाइट की महिलाएं खुद को हाइट में बड़ी दिखाने के लिए भी शॉर्ट स्कर्ट पहनना पसंद करती हैं। वर्किंग वुमन से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल शॉर्ट स्कर्ट पहनती हैं। लेकिन शॉर्ट स्कर्ट को कैरी करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। शॉर्ट स्कर्ट में आप अपने आपको यूनिक लुक दे सकती हैं, लेकिन अगर आप स्कर्ट को सही तरीके से कैरी नहीं करती हैं, तो ये आपके लुक को खराब भी कर सकता है। कई महिलाएं शॉर्ट स्कर्ट के साथ किसी भी तरह के फुटवियर पहन लेती हैं। जो आपके लुक के लिए बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं है। शॉर्ट स्कर्ट के साथ फ्लेट फुटवियर कभी कैरी नहीं करने चाहिए। क्योंकि ये आपके लुक को बिगाड़ देता है। ऐसे में आइए जानते हैं शॉर्ट स्कर्ट के साथ आप किस तरह के फुटवियर और सैंडल पहन सकती हैं।
पेंसिल स्कर्ट
नी लेंथ तक की फिटेड स्कर्ट को पेंसिल स्कर्ट कहते हैं। इस तरह की स्कर्ट न ही लॉन्ग स्कर्ट में आती है, न ही शॉर्ट स्कर्ट में आती है। पेंसिल स्कर्ट के साथ आप कम हील्स की सैंडल पहन सकती है। ये सैंडल आपको एक फॉर्मल लुक देने के साथ एक्ट्रैक्टिव लुक भी देता है। हर महिला के शू कलेक्शन में एक ब्लैक लो हील्स सैंजल जरूर होनी चाहिए। क्योकिं ये हर तरह के आउटफिट और स्कर्ट के साथ मैच करती है।
शॉर्ट स्कर्ट
किसी पार्टी या क्लब जाने के लिए अगर आप शॉर्ट स्कर्ट पहन रही हैं, तो कूल और स्टनिंग लुक पाने के लिए आप हाई हील्स सैंडल या फिर हाई हील्स बूट्स भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी काफी एक्ट्रैक्टिव नजर आता है।
फ्लेयर्ड स्कर्ट
फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ हमेशा आप हाई हील्स ही पहनें। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपको स्टनिंग लुक देने में मदद करता है। अगर आप हील्स को अवॉइड करना चाहती हैं, तो प्लेटफार्म सैंडल भी पहन सकती हैं।
ट्यूलिप स्कर्ट
ट्यूलिप स्कर्ट में आपका फेमिनिन कर्व्स साफ नजर आता है। ऐसे में आप इस तरह की स्कर्ट के साथ ऐसे फुटवियर कैरी करें, जिसमें आपके एंकल्स आसानी से कवर हो जाएं। ट्यूलिप स्कर्ट के साथ आप स्ट्रैप वाली सैंडल भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक को यूनिक बनाने में मदद करेगा।
फ्लेट फुटवियर से बचें
शॉर्ट स्कर्ट के साथ हमेशा फ्लेट फुटवियर पहनने से बचें। स्कर्ट के साथ फ्लेट फुटवियर में आप काफी छोटी लगेंगी। इससे आपके स्कर्ट का लुक भी खराब हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
