Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Eid Outfit Ideas: ईद में दिखना चाहती हैं रॉयल और सोबर तो इन शरारा सूट स्टाइल को करें कॉपी

इस बार ईद के त्यौहार पर आपको सबसे खूबसूरत नजर आना है, इसके लिए आपको आपको आपना आउटफिट भी सबसे स्पेशल करना होगा, जिसमें आप स्टनिंग लगें और बिल्कुल चांद की टुकड़े की तरह तो इस बार शरारा सूट को भी आप फेस्टिवल में कैरी कर सकती हैं, जो काफी रॉयल लुक देता है। इसके साथ ही आपकी फेवरेट सेलिब्रिटीज का भी फेवरेट हैं, शरारा सूट को आप बॉलीवुड दीवाज को पहने देख सकती हैं। आपको डिजाइनर शरारा सूट को लगभग 3 हजार रूपये से 10 हजार रूपये तक में बेहतरीन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने शहर की मार्केट से खरीद सकती हैं। शरारा सूट को आप खुद से हिसाब से भी कस्टमाइज करवा सकती हैं, इसके लिए आपको शरारे के लिए फ्रैब्रिक खरीदना पड़ेगा जिसके बाद अपनी पसंद के हिसाब से शरारा सूट बनवा सकती हैं।

शरारा के साथ खूबसूरत शॉर्ट फ्रॉक
आप शरारा सूट में कुछ वेस्टर्न तड़का लगाना चाहती हैं तो प्लाजों के साथ कैपरी शॉर्ट फ्रॉक वाला शरारा जिसमें हैवी दुपट्टा लगा सकती हैं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप पाकिस्तानी ड्रामे की फैन है तो आप ने इस स्टाइल के शरारा पाक ड्रामें में एक्ट्रेसेस को कैरी किये हुए देखा होगा। ये काफी खूबसूरत नजर आते हैं।

व्हाइट शरारा ड्रेस
व्हाइट शरारा ड्रेस भी काफी स्टनिंग लगती हैं, इसे आप या तो मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर आप खुद से कस्टमाइज भी टेलर से करवा सकते हैं। इस तरह का शरारा सूट काफी चलन में हैं। देखने में भी सोबर लगते हैं और पहनने में तो लाजवाब होते ही हैं।

एसिमेट्रिकल कुर्ती और फ्लोरल प्रिंट शरारा
बिना दुपट्टे वाला ये 2 पीस शरारा सेट काफी स्टनिंग है। इसका एसिमेट्रिकल कुर्ती और शरारा फ्लोरल प्रिंट के साथ सेट किया गया है। इसके कुर्ते की डिजाइन काफी सिंपल लेकिन गॉर्जियस हैं। नेकलाइन पर कलरफुल कढ़ाई की गई हैं। आप चाहें तो इस शरारा सेट पर मैचिंग का हैवी दुपट्टा लगा सकती हैं, जो इस शरारा सूट की खूबसूरती को और उभार ले आएगा।

डबल लेयर्ड शरारा
इस फ्रॉक स्टाइल के डबल लेयर्ड शरारा को शॉर्ट कुर्ते के साथ आप कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसकी हेमलाइन का ध्यान रखना होगा। आप अपने शॉर्ट कुर्ते के साथ थ्री लेयर शरारा भी देख सकती हैं। आपको इस तरह का शरारा शिफॉन, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में मिलेगा, जिससे इस शरारे को ज्यादा वॉल्यूमिनस मिलता और दिखने में भी हैवी नजर आता है।

इंडो वेस्टर्न शरारा सूट
इस इंडो वेस्टर्न शरारा सूट विथ श्रग काफी स्टनिंग है। आप इस आउटफिट को किसी भी पार्टी फंक्शन में आराम से कैरी करके खूबसूरत लग सकती हैं। ब्लाउज के साथ आपको खूबूसरत श्रग गाउन मिलेगा। इसके साथ आप मैचिंग का दुपट्टा ले सकती हैं, जो इस आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करता है। येलो और गोल्डन शरारा को वियर करके आप काफी गॉर्जियस लगने वाली हैं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
