Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
मंगल सूत्र से लेकर चूड़ा, शादी के बाद न्यूली ब्राइड ऐसे तैयार होकर जाएं ऑफिस
शादी के बाद ऑफिस जाना में भी एक अलग ही बात होती है। शादी के बाद न सिर्फ आपका स्टेट्स बदल जाता है बल्कि आपके ड्रेसिंग और स्टाइल में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता है। जब शादी के बाद ऑफिस ज्वॉइन करती हैं तो ऑफिस में आपके कपड़ों पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाने लगता है। ऐसे में कई लड़कियों को चिंता रहती है कि वो क्या पहनें ताकि पहले से अलग दिखें। भारतीय सभ्यता के अनुसार विवाहित स्त्री को लाल रंग की चूडियां, माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनना होता है। इसे उसके सुहाग की निशानी कहा जाता है। साथ ही सफेद रंग से दूर रहने और लाल एवं चमकीले रंग पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ लड़कियां इन सब रीति-रिवाजों से परे स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप शादी करने के बाद भी ऑफिस में कुछ मैरिड लेकिन कैजुअल लुक चाहती है तो ज़रा नीचे बताए गए ड्रेसिंग टिप्स भी पढ़ लीजिए। किसी बड़े फंक्शन के लिए ही भारी ड्रेस रखें। ऑफिस में हल्की ड्रेस पहनना बेहतर रहता है।

- ऐसे कपड़ों पर पैसे खर्च करें जिन्हें आप दूसरे कपड़ों के साथ भी मैच कर सकें। ऑफिस में आप ट्यूनिक और कमीज भी पहन सकती हैं। इसके लिए अच्छे फैब्रिक और चमकीले रंग का चुनाव करें। ये ट्यूनिक और कमीज शिमर या एंब्रॉयडरी वाले भी हो सकते हैं।
- फैमिली फंक्शन पर पलाजो, सलवार, लैगिंग, शरारा या लहंगा पहन सकती हैं लेकिन ऑफिस के लिए ट्राउज़र ही बेहतर है। इसके अलावा आप शर्ट के ऊपर दुपट्टा या स्टोल भी ले सकती हैं। ये लुक फैमिली फंक्शन पर खूब जचेगा।
- ज्वेलरी की जगह स्टॉल, स्कार्फ, दुपट्टा, हैंडबैग और सैंडल पर ध्यान दें। इससे आपका लुक ऑफिस में बहुत बदल जाएगा। इस तरह की चीजों पर पैसे खर्च करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

- आपको शादी में जो भारी गहने मिल होंगें, उन्हें रोज़ पहनना तो मुमकिन नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने या अपने पति के माता-पिता से हल्की ज्वेलरी शादी में लें जैसे कि चेन, पेंडेंट, छोटे ईयरिंग, चूडियां और ब्रसेलेट आदि।
- अगर आप भी चूड़ा पहनती हैं और चाहती हैं कि लोगों की नज़रों से इसे दूर रखें तो पूरी बाजू के कपड़े ज्यादा पहनें। इसके अलावा चूड़े में से कुछ चूडियां कम भी कर सकती हैं।
- आजकल मंगलसूत्र भी एकदम नए अवतार में आ गए हैं। अब कई तरह के अलग-अलग डिजाइन के मंगलसूत्र आपको दिख जाएंगें। अपने स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए आप भी स्टाइलिश मंगलसूत्र पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
