Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इयररिंग्स को रियूज करने के लिए इन हैक्स का करें इस्तेमाल
खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए महिलाएं इयररिंग्स पहनती हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर इंडियन आउटफिट बिना इयररिंग्स स्टाइलिश लुक कैरी करना काफी मुश्किल है। कैजुअल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ महिलाएं लाइट और हल्के वजन वाले इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। वहीं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ महिलाएं हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। वेडिंग पार्टी के दौरान लड़कियां हैवी झुमके पहने नजर आती हैं। कई बार हैवी इयररिंग्स में से एक कान का इयररिंग्स खराब हो जाता है या फिर खो जाता है ऐसे में महिलाएं दूसरा इयररिंग्स खराब समझकर फेंक देती हैं। अगर आपके पास ही इयररिंग्स का एक पीस है तो आप इन हैक्स की मदद से अपने इयररिंग्स को यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इयररिंग्स से जुड़े शानदार हैक्स।

मांगटीका की तरह करें इस्तेमाल
ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप केवल मांग टीका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने इयररिंग्स को मांगटीका की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इयररिंग्स को मांगटीका की तरह इस्तेमाल करने के लिए इयररिंग्स में ब्लैक धागे का इस्तेमाल करें। इयररिंग्स में काला धागा फंसाकर या बांधकर बालों में अच्छे से सेट करें। काला धागा बालों में आसानी से छिप सकता है। इयररिंग्स का ऐसे इस्तेमाल कर आप लोगों को हैरान कर सकते हैं।

ब्रोच की तरह करें इस्तेमाल
हैवी इयररिंग्स काफी महंगे आते हैं। कई बार इयररिंग्स में एक कान का ईयररिंग खो जाता है ऐसे में आप उस इयररिंग्स को कुर्ते और शर्ट में ब्रोच की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रोच आपके आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

हैवी इयररिंग्स रोजाना पहनने या फिर बार बार पहनने से कान का छेद काफी फैल जाता है। हैवी इयररिंग्स पहनने से कान का छेद बढ़ भी सकता है। इयररिंग्स लटकने की वजह से छोटा छेद बड़ा हो सकता है।
हैवी इयररिंग्स पहनने से कानों में काफी दर्द होता है। कान में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप अर्लोब पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पैच दिखाई नहीं देता है और कान पीछे आसानी से चिपक जाता है। यह पैच कान के छेद को अच्छे से पकड़ता है जिससे झुमके लटकते नहीं और कानों में दर्द भी कम होता है।
हैवी झुमके पहनने से कानों में काफी दर्द होता है। हैवी झुमके आसानी से सेट भी नहीं होते है। हैवी झुमके कैरी करने के लिए आप पेपर टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपर टेप लगाने से इयररिंग्स को आसानी से कैरी किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
