Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिंपल शिफॉन साड़ी को इस तरह बनाएं डिजाइनर साड़ी, जानें स्टाइलिंग टिप्स
साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है, खासकर डिजाइनर साड़ी पहनना हर महिला का शौक होता है। लेकिन डिजाइनर साड़ी हर किसी के पास नहीं होती है, क्योंकि डिजाइनर साड़ी बहुत महंगी आती है। लेकिन आप घर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह डिजाइनर साड़ी बना सकते है।

डिजाइनर साड़ी के लिए आप शिफॉन साड़ी का इस्तेमाल कर सकते है। सिंपल शिफॉन साड़ी को आप डिजाइनर साड़ी बना सकते है। आप खुद अपनी साड़ी को डिजाइन कर सकते हैं। कम कीमत पर आप साड़ी को महंगी और डिजाइनर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सिंपल साड़ी को डिजाइनर साड़ी।

प्लास्टिक मिरर वर्क
डिजाइनर साड़ी के लिए आप प्लास्टिक मिरर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इनदिनों प्लास्टिक मिरर वर्क काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मार्केट में प्लास्टिक मिरर के बॉर्डर मिल जाते है जिसे आप आसानी से साड़ी पर लगा सकते है। डिजाइनर साड़ी के लिए आप छोटे साइज के प्लास्टिक मिरर का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक मिरर साड़ी पर लगाने के दो तरीके होते है एक तो प्लास्टिक मिरर को स्टिच किया जाता है वहीं आप साड़ी पर ग्लू की मदद से प्लास्टिक मिरर को चिपका सकते है। प्लास्टिक मिरर वर्क से आपकी साड़ी डिजाइनर लुक देगी।

गोटा पट्टी वर्क से बनाएं डिजाइनर साड़ी
इन दिनों गोटा पट्टी काफी ट्रेंड में बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों गोटा पट्टी डिजाइन की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। आप सिंपल साड़ी को गोटा पट्टी से डिजाइनर साड़ी बना सकते है। साड़ी गोटा पट्टी का इस्तेमाल कर आप साड़ी को हैवी बना सकते है। साड़ी के चारो तरफ गोटा पट्टी से बॉर्डर बनाएं। बॉर्डर बनाने के बाद आप गोंद की मदद से साड़ी पर स्टोन चिपका सकते हैं। आपके मार्केट में साड़ी में चिपकाने वाली स्टोन और गोंद आसानी से मिल जाएगा। सिंपल शिफॉन की साड़ी पर सिंपल स्टोन लगाकर आप अपनी साड़ी के खूबसूरत और डिजाइनर बना सकते है। डिजाइनर साड़ी के साथ आप कभी मैचिंग कलर का की लेस का इस्तेमाल ना करें। गोटा पट्टी में गोल्डन और सिलवर कलर की लेस ही अच्छी लगती है।

स्टोन वर्क
स्टोन वर्क से आप सिपंल साड़ी को डिजाइनर साड़ी बना सकते हैं। आप शिफॉन की सिंपल साड़ी को लेकर स्टोन से बॉर्डर बनाकर साड़ी को स्टाइलिश टच दे सकती है। मार्केट में आपको ट्रेंडी डिजाइन के स्टोन आसानी मिल जाएंगे। आप साड़ी पर स्टोन को स्टिच कर सकते है वहीं आप स्टोन ग्लू की मदद से चिपका भी सकते है। स्टोन वर्क से आप कम कीमत में डिजाइनर साड़ी बना सकते हैं।

सीक्वेंस वर्क साड़ी
इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वेंस वर्क साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। बी टाउन में मनीष मल्होत्रा सीक्वेंस साड़ी का ट्रेंड लेकर आएं है वहीं एक्ट्रेस के लिए साड़ी डिजाइन करते है। लेकिन हर कोई मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई नहीं पहन सकती है। लेकिन आप आसानी ने मनीष मल्होत्रा वाली सीक्वेंस साड़ी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों मार्केट में सीक्वेंस कपड़ा आसानी से मिल जाता है। कपड़े का रेड पर भी ज्यादा नहीं है। आप सीक्वेंस साड़ी लेकर उनका बॉर्डर डिजाइन कर स्टाइलिश साड़ी घर पर तैयार कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
