Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Chhath Puja Fashion Tips:छठ पूजा पर खूबसूरत लुक के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
उत्तर भारत में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। छठ पूजा को लेकर महिलाओं के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। महिलाएं छठ पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार करती हैं। छठ घाट पर महिलाएं एथनिक आउटफिट और खूबसूरत मेकअप करती है।

छठ पूजा के दौरान मेकअप ड्रेस के साथ साथ इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं छठ पूजा के दौरान खूबसूरत लुक के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बैकलेस ब्लाउज
छठ पूजा के दौरान अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। साड़ी में खूबसूरत और स्टनिंग लुक के लिए आप बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। बैकलेस ब्लाउज आपको स्टनिंग लुक देगा। बैकलेस की जगह आप पतली डोरी वाला ब्लाउज भी कैरी कर सकती है।

नथ
सुहागिन महिलाएं छठ घाट पर खूबसूरत लुक के लिए नथ कैरी कर सकती हैं। नथ आपके छठ लुक में चार चांद लग देगा। आप साड़ी के साथ नथ कैरी कर सकती हैं। आप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की तरह खूबसूरत लुक के लिए नथ कैरी कर सकती हैं। आम्रपाली दुबे सिंपल बड़ी नथ में बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस छठ पूजा साड़ी के साथ नथ कैरी करें।

वाटरप्रूफ मेकअप
छठ घाट पर काफी भीड़ होती है जिसकी वजह से चेहरे पर काफी पसीना आता है जिससे सारा मेकअप लुक खराब हो जाता है। खूबसूरत लुक के लिए आप वाटरप्रूफ मेकअप कर सकते हैं। वाटरप्रूफ मेकअप लंबे समय तक चलता है। वाटरप्रूफ मेकअप में शाइन देखने को मिलती है।

डार्क लिपस्टिक
छठ घाट पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक आप डार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। आप रेड कलर और मैरुन कलर की लिपस्टिक लगा सकते हैं। रेड लिपस्टिक के साथ आप रेड कलर की बिंदी भी लग सकती हैं। रेड कलर की बिंदी से आपका लुक उभरकर नजर आएगा।

हैवी ईयररिंग्स
छठ पूजा के दौरान खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए हैवी नेकलेस सेट की जगह केवल हैवी इयररिंग्स कैरी करें। हैवी इयररिंग बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप शरारा सूट पहन रही है तो आप हैवी सिल्वर झुमके कैरी करें। हैवी सिल्वर झुमके इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है।

बालों में लगाएं फूल और गजरा
छठ घाट पर पूजा के दौरान काफी काम करना होता है ऐसे में खुले बाल आपको परेशान कर सकते हैं। छठ घाट पर आरामदायक और खूबसूरत लुक के लिए खुले बालों की जगह ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाएं। छठ घाट पर खूबसूरत लुक के लिए आप सिंपल हेयरस्टाइल की जगह ट्रेंडी मैसी चोटी या फिर मैसी बन बना सकती हैं। मैसी बन और मैसी हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा। मैसी चोटी या फिर मैसी बन बनाकर आप उसमें गजरा और गुलाब के फूल लगा कर अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
