Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Fashion Tips: अपने बॉडी शेप के अनुसार करें ड्रेसिंग, जानें टिप्स और ट्रिक्स
ये तो आपको पता है कि जैसे-जैसे आपकी ऐज बढ़ती है वैसे-वैसे बॉडी के शेप में भी बदलाव आते हैं। हर किसी का शरीर एक जैसा नही होता है, अगर शेप की बात करें तो कई तरह के बॉडी शेप हैं, जो आपके बोन्स और मसल्स से तैयार होती है। वहीं इसमें जिम और एक्सरसाइज भी काफी साथ देता है, जिससे बॉडी शेप खुल कर सामने आता है। लड़कियों के लिए, अगर कहा जाए तो हर लड़की का बॉडी शेप दूसरे से अलग होता है। आपने आपने अपनी बॉडी को समझ लिया तो आपको कपड़ों के सेलेक्शन और पहनने के तरीकों के बारें में सीख सकती हैं और बॉडी शेप के अनुसार कैरी कर सकती हैं, जिससे आपका लुक पूरी तरह से एनहॉन्स होकर निखरता है। यहां पर हम आपको आपकी बॉडी शेप के बारें में बताने जा रहे हैं, जिससे आप ये समझ सकती है कि कौन सी बॉडी पर किस तरह के आउटफिट आप कैरी कर सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं-

पांच सबसे कॉमन बॉडी शेप-
इनवर्ट ट्रायंगल : कंधें काफी चौड़े होते हैं, वहीं हिप्स इसमें नैरो होते हैं।
पीर शेप : इसमें हिप्स काफी चौड़े होते हैं, वहीं जांघों और छोटी कमर और बस्ट अधिक होता है।
आवरग्लास: इसे एक बैलेंस फिगर कहा जाता है, जिसमें कमर और बस्ट और हिप्स एक परफेक्ट आकार का होता है।
रेक्ट्रेगल: स्ट्रेटनर वाला बॉडी शेप, जो कम सुडौल सिल्हूट होता है।
एप्पल शेप: एक बड़ा मिडसेक्शन और नैरो हिप्स और पैरों वाला आकार होता है।

क्यों कपड़ों के सेलेक्शन से पहले अपने शरीर के आकार को जानना महत्वपूर्ण है-
- आपका बॉडी शेप ही आपके ड्रेसिंग को परफेक्ट बनाता है। आपके बॉडी टाइप फैशन टिप्स आपकी बॉडी शेप को समझने में आपकी मदद करेंगे। जो आपको आत्मविश्वास से भर देता है।
- जब आप अपने शरीर को जान जाते हैं तब आप अपने बॉडी को आउटफिट के आधार पर हाइलाइट कर सकते हैं। इससे आप अपने कपड़ों में अधिक आत्मविश्वास और सहज महसूस कर सकते हैं।

- आपको अपने बॉडी टाइफ का पता होने पर वक्त और पैसा की बचत होती है। जब आप अपने शरीर के आकार को जानते हैं, तो आप उन कपड़ों के स्टाइल को जल्दी से सेलेक्ट कर सकते हैं। वहीं जो आपकी बॉडी के लिए सही नहीं है उन्हें किनार कर सकते हैं।

- ऐसे कपड़ों का सेलेक्शन करना जो आपकी बॉडी टाइप के हिसाब से परफेक्ट होते हैं। जब कपड़े बहुत टाइट या बहुत ढीले होंते हैं तब आपमें आत्मविश्वास कमी भी हेने लग जाती है। अपने बॉडी टाइप के हिसाब से कपड़ों का सेलेक्शन आपको आरामदायक महसूस कराते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
